ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मां को निर्मोही कहने की गुस्ताखी क्यों?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मां को निर्मोही कहने की गुस्ताखी क्यों?

By Om Prakash Verma
Published: December 19, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
जब भी कहीं कोई नवजात शिशु लावारिस मिलता है, उंगलियां उस अज्ञात मां की तरफ उठ जाती है जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को खुद से जुदा किया होता है. उसने यह निर्णय किस मजबूरी के तहत लिया होगा, इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता. इस निर्णय के बाद खुद उसके दिलो-दिमाग में किस तरह की उथल-पुथल मचती है, इसकी भी कोई परवाह समाज नहीं करता. इस घटना का, स्वयं उसके शेष जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है, समाज के पास यह सोचने की भी फुर्सत नहीं. उसे तो बस एक मौका चाहिए उंगली उठाने का. इस कार्य में उसे महारत हासिल है. चुटकियों में वह मजबूर मां को कलंकिनी, निर्मोही, कलमुही घोषित कर देता है. सभी जानते हैं कि संतान की उत्पत्ति स्त्री और पुरुष के मिलन से होती है. फिर दोषी अकेली मां क्यों? क्या सिर्फ इसलिए कि प्रकृति ने मातृत्व की जिम्मेदारी उसे सौंपी है? उन पुरुषों का क्या जो सांड बनकर समाज में घूम रहे हैं? उस समाज का क्या जिसने व्यभिचार को मौन स्वीकृति दे रखी है? लोग प्यार एक से कर रहे हैं, संबंध दूसरी से बना रहे हैं और विवाह तीसरी से कर रहे हैं. मामला खुलने के बाद भी बेहिस समाज धोखा खाई हुई प्रेमिका को ही कुलटा ठहरा देता है. समाज के ठेकेदारों को भले ही यह विसंगति दिखाई न दे पर कानून बनाने वालों और स्वस्थ मानसिकता के लोगों ने इस विडम्बना को समझा और उसका हल निकालने की कोशिश की. बिन ब्याही मां के लिए अपने बच्चे के साथ अकेले जीवन काटना बेहद मुश्किल हो जाता है. बच्चे को उससे अलग कर उसे एक और मौका देने की कोशिश तो की ही जा सकती है. इसके लिए सरकार ने कई प्रावधान किये हैं. पालना घर और मातृछाया जैसे संस्थान इसी उद्देश्य के लिए खोले गए हैं ताकि ऐसी मजबूर मां नवजात को कूड़े पर फेंकने के लिए विवश न हो. इसके लिए अस्पतालों के एक कोने में झूले लगवाए गए हैं. नवजात शिशु को इन झूलों में डाला जा सकता है. इसमें सेंसर लगे होते हैं जो शिशु के आगमन की सूचना अस्पताल के मातृत्व एवं शिशु विभाग को तत्काल दे देते हैं. ऐसी ही व्यवस्था मातृछाया में भी है जहां गेट पर ही पालना लगा होता है. शिशु को इसमें डालकर मां या उसके परिजन घंटी बजाकर चुपचाप निकल सकते हैं. इससे निर्दोष शिशु को अकालमृत्यु से बचाया जा सकता है. मां को भी इस बात का संतोष रहता है कि उसने शिशु के जीवित रहने और उसकी देखभाल की कोई तो व्यवस्था कर दी. इन पालना घरों और मातृछाया से शिशुओं को उन दंपतियों को गोद दिया जाता है जो संतान के लिए तरस रहे हैं. पर नवजात को बचाना हमेशा संभव नहीं होता. एक ऐसा ही मामला कोरबा में सामने आया जिसमें शिशु की मौत हो गई. समाज फिर ‘कलंकिनी’ को ढूंढ रहा है.

Bhilai Breaking : अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, प्रेमी ने की थी महिला की हत्या… सामने आई यह वजह
गांधी जी का ऐतिहासिक दुर्ग दौरा, आज के दिन किया था जनसभा को संबोधित, एक झलक के लिए लोग थे बेताब, पढि़ए कनक तिवारी जी के वॉल से
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…. टिकट वितरण, प्रत्याशी चयन व प्रचार प्रसार को लेकर जिला व ब्लाक पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में करीब 8 हजार नए मामलों के साथ अब तक की सबसे बड़ी उछाल
छत्तीसगढ़ में कमजोर वर्गों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा, यूनिसेफ ने की तारीफ, कहा- अन्य राज्यों के लिए मॉडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट
Next Article IPL-2024 Auction Update: कमिंस के बाद स्टार्क पर लगी बोली, कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदा IPL-2024 Auction Update: कमिंस के बाद स्टार्क पर लगी बोली, कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?