ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोहका में दो होटल सील : ओयो के माध्यम से हो रहे थे संचालित… लोगों की शिकायत पर विधायक रिकेश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोहका में दो होटल सील : ओयो के माध्यम से हो रहे थे संचालित… लोगों की शिकायत पर विधायक रिकेश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: December 14, 2023
Share
विधायक रिकेश के नेतृत्व में दो ओयो होटल सील
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रिहायशी क्षेत्र में संचालित दो होटल सील कर दिए गए। विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में निगम टीम ने कोहका सड़क 6 में ओयो के माध्यम से संचालित इवनिंग स्टार इन एवं सिटी टावर इन नाम के दो होटलों को सील किया गया। इन होटलों के संबंध में वार्ड 14 शिवाजी नगर क्षेत्र के लोगो ने विधायक रिकेश सेन के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद विधायक रिकेश ने ने इसे संज्ञान में लिया और कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

लोगों की शिकायत थी कि आवासीय क्षेत्र के दो भवनो में ओयो के माध्यम से होटल व्यवसाय कर अनैतिक कार्य संचालित किये जा रहे है। शिकायत बाद इन होटलों में विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन स्वयं पहुंचे और निगम अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलवाया। निगम के अधिकारियों ने भवन मालिक बजरंग यादव एवं आकाश कुमार यादव से भवन के अनुज्ञा पत्र, गुमस्ता लाईसेंस, संपत्तिकर रसीद, दुकान स्थापना, होटल पंजीयन आदि आवश्यक सरकारी दस्तावेज मौके पर दिखाने की मांग की भू-स्वामी द्वारा दस्तावेज दिखाने में असमर्थता व्यक्त करने पर पुलिस प्रशासन ने भवन को खाली कराये जाने के बाद निगम के तोड़फोड दस्ता ने भवन में ताला लगाकर सील किया।

गली मोहल्लों में खुल गए हैं ओयो होटल
इस मौके पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ओयो के होटल आजकल गली मोहल्लों में खोल दिए गए हैं, नियमों की अवहेलना कर होटल संचालक यहां अवैध कारोबारों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन होटलों में कई बार सेक्स रैकेट, नशाखोरी और सुसाइड जैसी घटनाएं होती रही हैं। ऐसे होटलों द्वारा हमारी सभ्यता और संस्कृति पर सीधा कुठाराघात किया जा रहा है। महज दो से तीन कमरों में लोग ओयो का बोर्ड लगा उसे होटल बताने लगे हैं। बगैर कामर्शियल लायसेंस और नियमों की अवहेलना करते हुए ऐसे होटल शहर में लगातार संचालित होते रहे हैं, प्रशासन को समझना होगा कि अब भाजपा की सरकार आ गई है‌, ऐसे अवैध कारोबारों पर कड़ी कार्रवाई लगातार होगी और वैशाली नगर विधानसभा में युवाओं को गलत रास्ते ले जाने वाले कारोबार, ग़लत गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे आसपास के लोग
ओयो होटलों पर कार्रवाई के दौरान आस पास के बड़े बुजुर्ग व युवा बड़ी संख्या में पहुंचे और विधायक रिकेश सेन की इस पहल का स्वागत किया। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि इन होटलों में घंटों के लिए लोकल लोगों को कमरे दिए जा रहे थे और बड़ी संख्या में आसामाजिक तत्व इन होटलों में नशाखोरी और गलत कार्यों को अंजाम दे रहे थे। रिहायशी क्षेत्र में बने ऐसे होटलों से हमारे युवा संस्कारविहीन हो रहे हैं। कोहका में अनेक बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं यहां दूर दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं, इन क्षेत्रों में ओयो जैसे होटल और नशे के कारोबार करने वाले अन्य प्रतिष्ठान युवाओं को गलत दिशा दे रहे थे, जिन पर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल एक्शन लिया जो कि शहर की संस्कृति और संस्कार को बचाने सराहनीय कदम है।

ओमिक्रॉन की दहशत से उबरा बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी में 300 अंकों की बढ़त
निगम ने कार्रवाई कर हुक्काबार को किया था सील…. दो दिन बाद ही संचालक ने तोड़ा.. निगम ने ब्लैक्जैक हुक्काबार के खिलाफ कराया एफआईआर
Transfer Breaking : सरकार ने 49 तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में राजस्व निरीक्षको व नायब तहसीलदारों का किया तबादला…. देखें सूची
बड़ा फैसला : सेनाओं में 4 साल के लिए भर्ती होंगे ‘अग्निवीर’, बेहतर पैकेज के साथ होगी विदाई
मुख्यमंत्री साय ने लिए कई ऐतिहासिक विकासशील निर्णय: दक्ष वैद्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : शातिर ने पत्नी व बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, सगे भाई को लगा दिया लाखों का चूना… कोर्ट के आदेश पर हुई FIR
Next Article shreekanchanpath 65 # 18 December 2023 shreekanchanpath 61 # 14 December 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?