ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में जमीन दलाल व अवैध कॉलोनाइजर पर सख्ती, विधायक ललित ने कहा तत्काल बंद करे अवैध करोबार
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
October 25, 2026
जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान पुलिस को सौंपा
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
October 25, 2026
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में जमीन दलाल व अवैध कॉलोनाइजर पर सख्ती, विधायक ललित ने कहा तत्काल बंद करे अवैध करोबार

By Mohan Rao Published December 12, 2023
Share
विधायक ललित चंद्राकर
SHARE

शराब के अवैध कारोबार पर भी नकेल कसे अधिकारी, फोनकर विधायक ललित चंद्राकर ने अफसरों को दिया निर्देश

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र में अवैध कब्जा कर कॉलोनी बनाने वाले व अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। विधायक ललित चंद्राकर ने इस संबंध में आबकारी और रेवेन्यू अधिकारियों से फ़ोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अवैध कब्जेदार, अवैध कॉलोनाइजर, भू माफिया व अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाने कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करने कहा है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अवैध कारोबार और कब्जे को लेकर स्वतंत्र रूप से अधिकारी कार्रवाई करें। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में जमीन दलालों का जो प्रभाव था वो तत्काल खत्म किया जाए। विधायक ने कहा कि जो जमीन दलाल बिना कालोनाइजर लायसेंस लिए जमीन खरीदी बिक्री में इन्वाल्व रहे हैं वे अब एक इंच जमीन की भी दलाली नहीं कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेवेन्यू का नुक़सान कर जो कारोबार पूर्व शासनकाल में दबाववश होते रहे हैं उन सब पर तत्काल रोक लगाया जाए। विधायक चंद्राकार ने एसडीएम, तहसीलदार और रिसाली क्षेत्र के सभी पटवारियों से फोन पर चर्चा की और कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध प्लाटिंग नहीं होनी चाहिए। जमीन की खरीदी बिक्री वैध कॉलोनाइजर के माध्यम से ही होनी चाहिए।

आबकारी अधिकारियों से पूछा कोचियो तक कैसे पहुंच रही शराब
आबकारी विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए विधायक ललित चंद्राकार ने कहा कि शराब अवैध रूप से कोचियो तक कैसे पहुंच रही थी इसकी जांच कराएं। किसी भी कोचिए तक शराब न पहुंचे और उसका अवैध कारोबार न हो इसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विधायक ने इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में संचालित बार व क्लबों की भी जानकारी ली और आबकारी विभाग के अफसरों से कहा है कि बार व शराब की दुकानों के खुलने व बंद किए जाने के समय पर विशेष ध्यान रखा जाए। समय सीमा के दायरे से बाहर होने पर इन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने पर बंद करे बार
विधायक चंद्राकर ने आबकारी अफसरों से कहा है कि शहर के सभी लाइसेंसी बार नियमों के अनुसार ही संचालित होने चाहिए। कोई भी यदि नियमों का उल्लंघन करता है तो ऐसे बार संचालकों को पहले नोटिस दिया जाए और उसके बाद भी सुधार न हो तो ऐसे बार पर ताला लगाया जाए। उन्होंने रिसाली क्षेत्र में निगम व आबकारी अफसरों को आपसी तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया। ऐसी शराब की दुकानें जो रिहायशी क्षेत्र में हैं और जहां से महिलाओं का आना जाना रहता हो ऐसी दुकानों को स्थानांतरित किया जाए। निगम व आबकारी विभाग आपसी तालमेल से स्थान का चयन करें और ऐसी दुकानों को शिफ्ट करें।

बार से शराब की बिक्री की भी शिकायतें
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि लोगों को बैठाकर शराब पिलाने नियमानुसार बार के लाइसेंस जारी किए जाते हैं लेकिन ऐसी बार से शराब की बोतले बेचे जाने की शिकायतें भी मिली हैं। उन्होंने ऐसे बार संचालकों को भी नोटिस जारी करने का निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि बार नियमानुसार बैठाकर शराब पिलाने के लिए हैं न कि शराब की बोतले बेचने के लिए। ऐसे बार पर नजर रखी जाए और कड़ी कार्रवाई भी की जाए। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि अब तक जो भी अराजकता व नियम विरुद्ध कार्य हुए हैं वे अब इस क्षेत्र में नहीं होंगे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

Mohan Rao December 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article breaking news : भजन लाल शर्मा बने राजस्थान के मुख्यमंत्री, प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी होंगे डिप्टी सीएम
Next Article सीएम विष्णुदेव साय को बधाई देने पहुंची भाजपा नेत्री तुलसी साहू, हाथ जोड़कर किया अभिवादन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?