ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में सीएम शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर…. वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में सीएम शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर…. वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

By Mohan Rao
Published: December 11, 2023
Share
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी  नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में जोर-शोर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक श्री केदार कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक रायगढ़ श्री ओमप्रकाश चौधरी और विधायक बलौदाबाजार श्री टंकराम वर्मा ने भी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं, जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथग्रहण को देख सके इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगायी जा रही है।

आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड ,चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर श्री सर्वेश्वर भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अब लिया यू-टर्न, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा
जांजगीर में जनादेश परब : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री साय करेंगे विशाल आमसभा को सम्बोधित
Big news : बंद हो रही है नेहरू नगर की चौपाटी… आखिरी दिन सभी स्टॉल्स पर फूड फ्री
सड़क बाधा पर निगम की कार्रवाई: होर्डिंग्स और सामान हटवाया… सड़क पर सामान फैलाकर व्यापार करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई
उतई में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा… 4 करोड़ की लागत से मोरिद टैंक का होगा जीर्णोद्धार… 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पालिका बाजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे का ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते अभियान : रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता, अब तक 261 बच्चे सकुशल लौटे घर
Next Article CG Crime : बेमेतरा में व्हाट्सएप हैक कर लाखों की ठगी, तीन व्यापारियों के खातों से रुपए पार

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?