ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत @2047 आइडियास का किया शुभारंभ, राजभवन रायपुर में हुआ वर्चुअल प्रसारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत @2047 आइडियास का किया शुभारंभ, राजभवन रायपुर में हुआ वर्चुअल प्रसारण

By Mohan Rao
Published: December 11, 2023
Share
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन
SHARE

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा- युवाओं के नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना होगा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में विकसित भारत @2047 आइडियास Ideas पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन में आयोजित किया गया। युवाओं को विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ने के लिए  युवाओं की आवाज पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था सुशासन एवं सुरक्षा, तथा विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में नया भारत और नया विश्व के सृजन हेतु इस विजन को जनआंदोलन बनाने का  आव्हान किया। श्री मोदी ने शिक्षा जगत के महानुभावों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों की भूमिका व्यक्तित्व निर्माण की होती है और व्यक्तित्व के निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है। श्री मोदी ने कहा कि आज हर युवा को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे जो भी करेंगे, एक विकसित भारत के निर्माण के लिए करेंगे। आजादी के लिए नई चेतना का संचार करने में लिए विश्वविद्यालयों ने अहम भूमिका निभाई थी। आज विश्वविद्यालयों को विचार करना है कि भारत विकसित बनने के लिए तेजी से आगे बढ़े। देश की युवा ऊर्जा विकसित भारत @2047 के विजन में योगदान के लिए अपने दायरे से बाहर आकर सोचना होगा।

कार्यशाला में उपस्थित विद्ववजनों को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है। इस मिशन में योगदान देने के लिए युवाओं को आमंत्रित करके उनके नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना महत्वपूर्ण है। इसके बारे में विश्वविद्यालय के शिक्षाविद् विचार करें।

राज्यपाल ने कहा कि यह भारत का अमृत काल है। पिछले वर्षों में समग्र शिक्षा और विश्वविद्यालयों आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों, कौशल विकास और अन्य कई योजनाओं तथा नीतियों के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक ढ़ांचे में बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है।  राज्यपाल ने कहा कि 144 करोड़ की आबादी के साथ, भारत 29 वर्ष की औसत आयु के साथ सबसे युवा देशों में से एक है। यह दुनिया की कुल युवा आबादी का लगभग 20 प्रतिशत है। यह एक बहुत बड़ा अवसर है, जिसके 2047 तक बने रहने की संभावना है। इस लाभांश का अच्छी तरह से उपयोग करके, हम भारत को एक विकसित और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं।

कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्ववानों विकसित भारत की 2047 की परिकल्पना पर व्याख्यान दिया। जिसमें एम्स रायपुर की डीन डॉ. सरिता अग्रवाल, आई.आई.आई.टी नया रायपुर के डीन डॉ. राजेश इंगले, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसद के वैज्ञानिक डॉ. अमित दुबे, एन.आई.टी रायपुर के डॉ. समीर वाजपेयी, श्री शशांक जाखोदिया, डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी वार्ताकार के रूप में शामिल हुये। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, डीन, फैकल्टी मेम्बर्स प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम मे ली अधिकारियों की बैठक: आपात स्थिति में बिना एक पल गंवाये एंबुलेंस रवाना करने दिए निर्देश
चेतावनियों से बेअसर है ट्विटर, दिल्ली हाईकोर्ट को बताया- शिकायत अधिकारी नियुक्त करने में अभी भी लगेंगे 8 हफ्ते
तीज-पोला पर्व: तीजहारिनों के स्वागत के लिए तैयार है मुख्यमंत्री निवास
प्रधानमंत्री मोदी के मातृशोक का हिस्सा बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल, दिल्ली में की मुलाकात, एक घंटे हुई चर्चा
पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विद्याचरन शुक्ल की पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर में 2024 होंगे विधानसभा चुनाव! राज्य का दर्जा जल्द हो बहाल-सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर में 2024 होंगे विधानसभा चुनाव! राज्य का दर्जा जल्द हो बहाल-सुप्रीम कोर्ट
Next Article बृहस्पति सिंह को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाए, प्रदेश प्रभारी और पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ दिया था बयान बृहस्पति सिंह को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाए, प्रदेश प्रभारी और पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ दिया था बयान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?