ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की बारों की सरप्राइज जांच, 17 टीमों ने एक साथ दी दबिश… संचालकों में मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग पुलिस की बारों की सरप्राइज जांच, 17 टीमों ने एक साथ दी दबिश… संचालकों में मचा हड़कंप

By Mohan Rao
Published: December 11, 2023
Share
बार की जांच करते पुलिस कर्मी
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद दुर्ग पुलिस लगातार एक्शन में दिख रही है। यातायात विभाग से लेकर सभी थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में रविवार की रात को दुर्ग पुलिस के विभिन्न थानों व चौकी की टीमों ने एक साथ शहर के बारों में दबिश दी। अचानक पुलिस को देख बार संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बार संचालकों को समय सीमा का ध्यान रखने व हुक्का पिलाने से बचने का निर्देश दिया गया है।

जिले में संचालित बार व रेस्टारेंट को लेकर पुलिस के पास कई शिकायतें पहुंच रही थी। समयसीमा के बाद भी देर रात तक बार खुले रखना जैसे संचालकों की आदम में शुमार हो गया था। इसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में जिले के समस्त बारों में सरप्राइस चेकिंग की गई। 17 टीमों के द्वारा एक ही समय पर शहर के नामचीन बारों में छापा मारा गया। इससे बार संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस की टीम ने बार का लायसेंस व स्टॉक चेक किया। साथ ही समय सीमा का ध्यान रखने व हुक्का न पिलाने की सख्त हिदायत दी गई।

बैठक लेकर दिए निर्देश
बारों में रेड के लिए एसपी राम गोपाल गर्ग के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली गई और उन्हें दिशा निर्देश दिया। एएसपी अभिषेक झा के मार्गदर्शन में रविवार रात 9 बजे से सरप्राइस जांच अभियान चलाया गया, समस्त थाना व चौकी प्रभारी के द्वारा रात 9.30 बजे से चलाए गए अभियान में कुल 17 टीम बनाकर जिले के समस्त बारों में एक साथ चेकिंग की गई। इस अभियान के दौरान राजपत्रित अधिकारी , 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक पुलिस कर्मी  तैनात किए गए थे।  जिन्होंने जिले भर के अलग अलग बारों में एक साथ छापा मार कर समझाइश दिया किया।

शहर के इन बारों में पहुंची पुलिस की टीम
दुर्ग पुलिस द्वारा दुर्ग भिलाई में स्थित होटल मार्क, स्टील क्लब, पंजाब बार, होटल लोटस, शिवनाथ कैफेटेरिया, होटल सागर, होटल सम्राट, रॉयल कोर्ट, चिली पेपर, होटल इंद्रलोक, होटल अमित इंटरनेशन, गोल्डन बार, मधुबन बार , ब्लू हेवन बार, जलतरंग बार, मेघदूत बार, होटल किंग्सफोर्ट आदि बारो में जा कर चेक किया गया। चेक करने पर बार का लायसेंस एवम स्टॉक का निरीक्षण कर समय सीमा का ध्यान रखने व हुक्का न पिलाने की हिदायत दी गई। एसपी रामगोपाल गर्ग ने स्पष्ट किया है कि सरप्राइज जांच अभियान समय समय पर जारी रहेगा।

भाजपा का उग्र प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, गाडिय़ों में लगाई आग, किया जमकर तोडफ़ोड़
Big News : केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिवल गिफ्ट, मोदी कैबिनेट ने दी महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने को मंजूरी
होम डिलीवरी का लाभ ले रहे लोग
हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों के लिए राहत, निजी कंपनियों द्वारा दी जा रही विशेष सुविधाएं
Bhilai : 50 हजार लोगों ने देखा मैत्री बाग का फ्लावर शो, 500 प्रतिभागियों के बीच पल्लवी रजत बनी विनर ऑफ द शो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: खतरे में सरकार! 50 से 60 विधायक छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कुमारस्वामी का चौंकाने वाला दावा Big News: खतरे में सरकार! 50 से 60 विधायक छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कुमारस्वामी का चौंकाने वाला दावा
Next Article बीजेपी जिला अध्यक्ष की हत्या में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार, चुनाव प्रचार के दौरान घटना को दिया था अंजाम बीजेपी जिला अध्यक्ष की हत्या में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार, चुनाव प्रचार के दौरान घटना को दिया था अंजाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?