ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CM Face? : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में ये होंगे सीएम! हाईकमान की पहली पसंद, वसुंधरा-शिवराज या रमन?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

CM Face? : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में ये होंगे सीएम! हाईकमान की पहली पसंद, वसुंधरा-शिवराज या रमन?

By Om Prakash Verma
Published: December 5, 2023
Share
CM Face? : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में ये होंगे सीएम! हाईकमान की पहली पसंद, वसुंधरा-शिवराज या रमन?
CM Face? : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में ये होंगे सीएम! हाईकमान की पहली पसंद, वसुंधरा-शिवराज या रमन?
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के परिणाम आ गए। एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जबरदस्त जीत हासिल की है। मध्यप्रदेश में पहले ही भाजपा की सरकार थी, लेकिन छत्तीसगढ़ और राजस्थान कांग्रेस के हाथ से छीनने में सफल रही। 2024 से पहले कांग्रेस के लिए हार बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि चुनाव परिणाम आने के बाद अब असली खेल शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि तीनों राज्यों में नए मुख्यमंत्री को मिल सकते है। तीनों राज्यों को लेकर भाजपा कोई चौंकाने वाला निर्णय ले सकती है। इन राज्यों में पार्टी मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। राजनीतिक पंडितों का भी मानना है कि भाजपा अपने फैसलों से चौंकाती रही है। पिछले कुछ सालों में गोवा, महाराष्ट्र, यूपी, हरियाणा, त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, जैसे राज्यों में भाजपा ने जिस तरह से नए चेहरों को सीएम बनाया, उसी तरह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी नए और चौंकाने वाले चेहरे सीएम की कुर्सी पर दिख सकते हैं।

मध्यप्रदेश में सत्ता की कमान लंबे समय से शिवराज सिंह चौहान के पास है। हालांकि इस चुनाव में पार्टी ने उन्हें सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। पार्टी ने चुनाव पीएम मोदी के चेहरे को आगे रखकर ही लड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा मध्यप्रदेश में सीएम के तौर पर शिवराज के अलावा भी किसी नेता पर दांव खेल सकती है। हालांकि जिस तरह से एमपी में भाजपा को जीत मिली है, उस लिहाज से सीएम के तौर पर शिवराज सिंह रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। भाजपा ने इस चुनाव में 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा था। इसके अलावा पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा चुनाव लड़ाया था। इसके बाद से चर्चा है कि मध्यप्रदेश को इस बार नया सीएम मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ में पार्टी ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 2018 की हार से सीख लेते हुए मुख्यमंत्री चेहरे का एलान नहीं किया था। मोदी के चेहरे को आगे रखकर मैदान में उतरे। केंद्र की योजनाओं को जमकर भुनाया गया। अब चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में एक ही बड़ा सवाल है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता कौन संभालेगा। सीएम की कुर्सी पर रमन सिंह का दावा खारिज तो नहीं किया जा सकता, लेकिन ये उतना मजबूत भी नहीं नजर आ रहा। क्योंकि रमन सिंह उतने एक्टिव नजर नहीं आए, जितना उन्हें होना चाहिए। रमन सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सांसद विजय बघेल, सरोज पांडे, बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह और ओपी चौधरी के नाम भी सीएम रेस में हैं।

राजस्थान में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला हैं। पार्टी के यहां भी चुनावी रण में बिना किसी सीएम चेहरे के साथ मैदान में उतरी थी। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा का ये दांव सफल होते दिख रहा है। हालांकि, राजस्थान में सीएम कौन होगा, भाजपा की जीत के बाद यही सबसे बड़ा सवाल है। माना जा रहा है कि राजस्थान में सीएम रेस में वसुंधरा राजे सबसे आगे हैं। इसके अलावा सीएम रेस में सांसद दिया कुमारी, सीपी जोशी, ओम बिरला, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव और बाबा बालकनाथ के नाम भी चल रहे हैं।

17 राज्यों में भाजपा की सरकार, तीन में केवल कांग्रेस
देश के कुल 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में से 16 में अब भाजपा+सरकार होगी। इनमें 12 राज्यों में भाजपा अकेले अपने दम पर सत्ता में रहेगी। कांग्रेस महज 3 राज्यों तक सिमट गई है। गठबंधन के साथ कांग्रेस की कुल 5 राज्यों की सत्ता में बची है। फिलहाल देश में 30 विधानसभाएं हैं। इनमें 2 केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पुडुचेरी भी हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नतीजों के बाद अब 16 प्रदेशों की सत्ता में भाजपा आ जाएगी। यहां देश की करीब 52 फीसदी आबादी रहती है। इनमें अपने बूते 12 प्रदेशों में और बाकी 4 प्रदेशों में गठबंधन साथियों के साथ। इनमें से कोई भी दक्षिण भारत का राज्य नहीं।

भाजपा के अकेले अपने दम पर सरकार बनाने वाले राज्यों में उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। गठबंधन वाले राज्यों में महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम हैं। कांग्रेस अपने दम पर सिर्फ 3 राज्यों में सत्ता में है- कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश। इसके अलावा बिहार और झारखंड की सत्ता के गठबंधन में शामिल है।

नेहरू नगर, प्रियदर्शिनी परिसर सहित इन पॉश इलाकों में जमीन लेने का मौका दे रही भिलाई निगम… ई ऑक्शन के जरिए आप ऐसे ले सकते हैं जमीन… जाने पूरी प्रक्रिया
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 70496 नए मामले….. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 69 लाख के पार
राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी
रामकथा के जीवंत मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर… केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कलाकारों का दिखा विशिष्ट अंदाज
धमतरी के विद्यार्थियों ने किया लोकभवन का भ्रमण : राज्यपाल से की आत्मीय मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गजल प्रेमियों के लिए खुश खबरी : गजल सम्राट अनूप जलोटा नाइट, 9 दिसंबर को भिलाई क्लब में… फ्री रहेगी एंट्री
Next Article चक्रवात ‘मिचौंग’ आज नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा, IMD का अलर्ट; शाह ने लिया अपडेट

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?