ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेहरू नगर, प्रियदर्शिनी परिसर सहित इन पॉश इलाकों में जमीन लेने का मौका दे रही भिलाई निगम… ई ऑक्शन के जरिए आप ऐसे ले सकते हैं जमीन… जाने पूरी प्रक्रिया
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नेहरू नगर, प्रियदर्शिनी परिसर सहित इन पॉश इलाकों में जमीन लेने का मौका दे रही भिलाई निगम… ई ऑक्शन के जरिए आप ऐसे ले सकते हैं जमीन… जाने पूरी प्रक्रिया

By @dmin Published July 23, 2021
Share
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत भूखंडों के अंतरण के लिए प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है! लीज पर भूखंड लेने के लिए ई-ऑक्शन की प्रक्रिया प्रतिभागी को अपनानी होगी! विस्तृत जानकारी ई प्रोक्यूरमेंट में अपलोड कर दी गई है जिसे https://eproc.cgstate.gov.in  पर जाकर देखा जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए निगम मुख्य कार्यालय एवं नेहरू नगर जोन कार्यालय में फ्लेक्स लगाया गया है, इसके अतिरिक्त नोटिस बोर्ड में भी जानकारी चस्पा की गई है ताकि निगम अंतर्गत भूखंड को लीज पर लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी ई ऑक्शन की प्रक्रियाओं में भाग ले सकें।

ऑक्शन में पारदर्शिता रखने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, कोई भी पात्र व्यक्ति कहीं से भी ई ऑक्शन की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। वर्तमान में नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत 25 आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंड की नीलामी की जा रही है! मोतीलाल नेहरू नगर पूर्व के 6 आवासीय भूखंड, नेहरू नगर के 2 व्यवसायिक भूखंड, प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम के 16 व्यवसायिक भूखंड तथा प्रियदर्शनी परिसर पूर्व के एक भूखंड के अंतरण की प्रक्रिया होगी।

तीन स्तर पर होगी नीलामी की प्रक्रिया
भिलाई निगम अंतर्गत लीज पर भूखंड लेने के लिए ई ऑक्शन प्रक्रिया अंतर्गत समस्त निविदाकारो द्वारा तीन स्तर पर नीलामी की प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है! पहली प्रक्रिया के तहत निविदाकारों को ई प्रोक्यूरमेंट पोर्टल पर पंजीयन करना होगा जिसके पश्चात ही वे ई-ऑक्शन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं! पंजीकरण एवं पोर्टल संबंधी एवं अन्य तकनीकी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18004199140 पर समय प्रात: 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक तथा ईमेल आईडी desk.cgeproc@mjunction.in पर संपर्क कर सकते हैं।

राशि भी जमा होगी ऑनलाइन
पंजीकरण के उपरांत द्वितीय प्रक्रिया के तहत निविदाकारों को आवश्यक प्रीक्वालीफिकेशन दस्तावेज जैसे भूखंड अनुसार ईएमडी धरोहर की राशि ऑनलाइन के माध्यम से तथा अन्य दस्तावेज जैसे शपथ पत्र, निविदा दस्तावेज की स्वयं के द्वारा हस्ताक्षरित प्रति, निविदा नियम शर्ते, मान्य घोषणा पत्र इत्यादि दस्तावेज ऑनलाइन के माध्यम से 22 जुलाई से 6 अगस्त समय 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। जिसका निगम द्वारा गठित तकनीकी दस्तावेज परीक्षण समिति द्वारा निर्धारित समय अवधि में परीक्षण किया जाएगा और पात्र निविदाकारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। तीसरी प्रक्रिया के तहत पात्र निविदाकारों द्वारा निर्धारित समय सारणी अनुसार दिनांक 16 अगस्त से 18 अगस्त 2021 तक कार्यालयीन अवधि में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लिया जाएगा। इसके पश्चात ई-ऑक्शन प्रक्रिया में प्राप्त उच्चतम दरों को निगम समिति के समक्ष दर परीक्षण हेतु प्रस्तुत कर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin July 23, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कार्रवाई: टीएमसी सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, केंद्रीय मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाडऩे का आरोप कार्रवाई: टीएमसी सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, केंद्रीय मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाडऩे का आरोप
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 280 # 23 july 2021
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?