ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सबसे ज्यादा वोटों से अरुण वोरा, सबसे कम वोटों से हारे पाण्डेय
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा
November 9, 2025
शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार
November 9, 2025
बायोफ्यूल एक्सपो व सेमीनार : छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश
November 9, 2025
राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित
November 9, 2025
CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी
November 9, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

सबसे ज्यादा वोटों से अरुण वोरा, सबसे कम वोटों से हारे पाण्डेय

By Om Prakash Verma Published December 4, 2023
Share
सबसे ज्यादा वोटों से अरुण वोरा, सबसे कम वोटों से हारे पाण्डेय
सबसे ज्यादा वोटों से अरुण वोरा, सबसे कम वोटों से हारे पाण्डेय
SHARE

भिलाई (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। दुर्ग जिले में 6-2 से हारने के बाद हार-जीत के आंकड़े भी कम चौंकाने वाले नहीं है। 2018 के चुनाव में जिले से महज एक सीट वैशाली नगर से भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इस चुनाव में भाजपा ने 6 में से 4 सीटें जीतकर कांग्रेस को पटखनी दी। जिले में सबसे ज्यादा मतों से हारने का रिकार्ड इस बार कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुण वोरा के नाम रहा। उन्हें भाजपा के एक नए चेहरे गजेन्द्र यादव से 47,076 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं सबसे कम मतों से हारने का रिकार्ड पिछले चुनाव की ही तरह इस बार भी भिलाई सीट में बरकरार रहा। यहां से कांग्रेस के देवेन्द्र यादव ने भाजपा के बड़े नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय को महज 1264 मतों से शिकस्त दी।

दुर्ग शहर सीट के बाद कांग्रेस को सबसे बड़ी पराजय वैशाली नगर क्षेत्र से मिली। यहां से भाजपा के रिकेश सेन ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर को 40,074 मतों के बड़े अंतर से हराया। वैशाली नगर को भाजपा माइंड सीट माना जाता है। 2018 के चुनाव में जब पूरे प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था, तब भी इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार यहां से सीएम ने अपनी पसंद के प्रत्याशी के रूप में मुकेश चंद्राकर को उतारा था, लेकिन वे कोई करिश्मा करने में नाकाम रहे और जिले में दूसरी सबसे बड़ी हार मिली। भाजपा के लिए बड़ी और ऐतिहासिक जीत दुर्ग ग्रामीण सीट पर रही, जहां से युवा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने कांग्रेस के धाकड़ नेता और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बड़े अंतर से पटखनी दी। ताम्रध्वज साहू यह चुनाव 16,642 मतों से हार गए। इस चुनाव को साहू बनाम कुर्मी के रूप में भी देखा जा रहा था। 2018 में साहू समाज ने कांग्रेस का समर्थन किया था, लेकिन इस बार यह समाज भाजपा के साथ था। कांग्रेस के साथ इस सीट पर एक समस्या यह भी आई कि उसका मुख्यमंत्री खुद कुर्मी था। वैसे, ताम्रध्वज साहू के हार की एक वजह कामकाज में उनके परिवारवालों का जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप भी रही।

पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं प्रत्याशी थे। भाजपा ने यहां से अपने सांसद विजय बघेल को मैदान में उतारकर चुनाव को रोचक बना दिया था। मतगणना के दौरान नतीजे भी इधर-उधर होते रहे, लेकिन अंत में भूपेश 19,723 मतों से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा रहे भूपेश बघेल अपने क्षेत्र में प्रचार करने भी नहीं गए थे। बात यदि अहिवारा क्षेत्र की करें तो यहां से विधायक रहे गुरू रुद्र कुमार ने पूरे 5 साल तक सिर्फ सत्ता सुख भोगा था। उनके चुनाव जीतने की संभावना लगभग नगण्य थी, इसलिए उन्होंने क्षेत्र बदलकर चुनाव लडऩे का फैसला किया। ऐसे में कांग्रेस ने महापौर निर्मल कोसरे को प्रत्याशी बनाया, लेकिन तब तक रायता पूरी तरह से फैल चुका था। अहिवारा क्षेत्र में कांग्रेस की भद्द पिट चुकी थी। इसीलिए वहां प्रारम्भ से ही भाजपा के लिए माहौल को बेहतर माना जा रहा था। भाजपा ने यहां सतनामी समाज के राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उतारा, जो पहले भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। मतदाताओं ने उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखा था। ऐसे में उनकी जीत तय मानी जा रही थी। कोर्सेवाड़ा ने 25,263 मतों के बड़े अंतर से जीतकर अपनी उम्मीदवारी को सही साबित किया।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा

शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार

बायोफ्यूल एक्सपो व सेमीनार : छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित

CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी

Om Prakash Verma December 4, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक अचानक रद्द कर भाजपा के प्रभारी दिल्ली रवाना नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक अचानक रद्द कर भाजपा के प्रभारी दिल्ली रवाना
Next Article कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत नक्सलियों को बताया शहीद, भड़की भाजपा कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग की राजनीति ले डूबी, 75 के नारे से 40 सीटें पीछे रह गई कांग्रेस

Ro.No.-13481/162

× Popup Image
#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicityIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
Durg में अस्पताल की लापरवाही से मचा हड़कंप! नसबंदी के दौरान दो लोगों की मौT || KP News || NIshant
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा

November 9, 2025

शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार

November 9, 2025

बायोफ्यूल एक्सपो व सेमीनार : छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

November 9, 2025

राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित

November 9, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?