ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कहीं इन विधायकों को कोई फुसला न ले
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया
October 26, 2026
बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने परिस्थितियां नहीं, दृढ़ संकल्प और मेहनत जरूरी : वित्त मंत्री चौधरी
October 26, 2026
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कहीं इन विधायकों को कोई फुसला न ले

By Om Prakash Verma Published December 2, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
इस बार एक्जिट पोल ने दोनों ही पार्टियों को उलझा दिया है। एक्जिट पोल के अलावे पार्टियों के पास खुद अपने कार्यकर्ताओं से हासिल किए गए आंकड़े भी हैं। इतनी ज्यादा सीटें उलझी हुई हैं कि दोनों ही प्रमुख दलों की पेशानी पर बल हैं। एक तिहाई से ज्यादा सीटों पर कांटे का मुकाबला है। लगभग आधा दर्जन सीटों पर किसी तीसरे के जीतने की प्रबल संभावना है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि पार्टियां अपने-अपने विधायकों को संभाले। यदि शक्ति परीक्षण की नौबत आई तो क्रॉस वोटिंग हो सकती है। अपने यहां कालेज और विश्वविद्यालयों को राजनीति की नर्सरी कहा जाता है। जब महाविद्यालयीन और विश्वविद्यालयीन छात्रसंघों के चुनाव होते थे तो वहां भी कक्षा प्रतिनिधियों से लेकर छात्रसंघ के पदाधिकारियों तक का अपहरण हो जाता था। इन्हें किसी होटल या फार्महाउस में संभाला जाता था। विवि छात्रसंघ के लिए होने वाले मतदान के समय इन्हें गाडिय़ों में भरकर ले जाया जाता था। बाद में मेरिट के आधार पर छात्रसंघ में मनोनयन का सिलसिला शुरू हुआ और यह नर्सरी खतरे में पड़ गई। अब पूरा दारोमदार युवक कांग्रेस और विद्यार्थी परिषद पर है। दरअसल, चुनाव के दौरान विधायकों का दर्जा नाबालिग जैसा हो जाता है। जाने कब कौन फुसला ले और पार्टी के किये कराये पर पानी फिर जाए। वैसे मौजूदा राजनीतिक परिवेष में बहलाने-फुसलाने से लेकर धमकाने वालों तक की कोई कमी नहीं है। ईडी-आईटी ने पहले ही कईयों की सांसों पर काबू किया हुआ है। क्या पता कौन सा विधायक बागी हो जाए। इसलिए दोनों ही दलों के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष मतगणना के तत्काल बाद अपने विधायकों को काबू में करने का जुगाड़ लगा रहे हैं। राजनीति में इसे बाड़ाबंदी भी कहते हैं। इसमें से कांग्रेस की बाड़ाबंदी दिलचस्प है। पार्टी ने दो चार्टर्ड प्लेनों की व्यवस्था कर रखी है। वैसे विधायकों को बाड़े में लाने का काम पहले ही शुरू हो चुका था। भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट मैच के बहाने सभी विधायक प्रत्याशियों को एकत्र कर लिया गया है। विजयी घोषित होते ही इन्हें बेंगलुरू रवाना कर दिया जाएगा। वहां डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने अपने दरवाजे खोल रखे हैं कि यदि आलाकमान का निर्देश हुआ तो वे पांचों राज्यों के कांग्रेसी विधायकों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। वैसे नाबालिगों को संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है। किसकी किससे लगी पड़ी है पता ही नहीं चलता। मुंहबोले रिश्ते कभी भी बदल जाते हैं। कॉल रिकार्डिंग, चैट एक्सपोर्ट, वीडियो कॉल रिकार्डिंग सभी कुछ तो है फांसने वाले के पास। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह पीडि़त से कुछ भी करवा सकता है। न केवल वह उसे घर से भागने के लिए मजबूर कर सकता है बल्कि उसपर जेवर नगदी लाने का दबाव भी बना सकता है। ऊपर से विधायकों के मामले में तो पाक्सो जैसा कोई कानून भी नहीं है कि पुलिस उसे बचा लेगी। लिहाजा सारी जिम्मेदारी पेरेन्ट्स पर है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया

बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने परिस्थितियां नहीं, दृढ़ संकल्प और मेहनत जरूरी : वित्त मंत्री चौधरी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

Om Prakash Verma December 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मतगणना से पहले नक्सलियों का उत्पात, आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी मतगणना से पहले नक्सलियों का उत्पात, आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Next Article Bhilai : मैत्री गार्डन के टिकट काउंटर कर्मी ने पर्यटक को पीटा, मामूली बात हुआ विवाद.. थाने पहुंचा मामला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?