ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर से तीन बदमाश जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

बिलासपुर से तीन बदमाश जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

By Mohan Rao
Published: November 7, 2023
Share
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्ण चुनाव कराने बदमाशों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। आचार संहिता दौरान कुछ दिन पूर्व एक अन्य बदमाश को जिला बदर और दो के ऊपर रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर अवनीश शरण ने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी सुहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम (22) राहुल माखीजा (24) और सुनील कुर्रे (33) को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस द्वारा दर्जनों अन्य आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है, जो प्रक्रिया में हैं।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत् दाण्डिक प्रकरणों में पारित आदेश 6 नवंबर के अनुसार यह आदेश दिया है कि 24 घंटे के अन्दर जिला- बिलासपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला कोरबा जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बलौदा बाजार जिले क्षेत्र से छह माह की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है। इन सभी को इस आदेश का तुरन्त पालन करने और पालन न करने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई अपराध में चालान और कार्रवाई हुई है। सुहेल खान के खिलाफ वर्ष 2018 से लेकर मारपीट, गाली गलौज, गुंडागर्दी, हत्या का प्रयास व चोरी के कुल छह अपराध पंजीबद्ध है। राहुल माखीजा के खिलाफ 2017 लगातार मारपीट, गाली गलौज, गुंडागर्दी, जान से मारने की धमकी देने, हत्या का प्रयास, पैसों की अवैध वसूली एवं सामानों को तोड़फोड़ कर क्षति कारित करने जैसे गंभीर अपराध घटित कर आमजन को आतंकित करने एवं उनके मध्य भय उत्पन्न करने में संलिप्त है। उसके विरुद्ध कल 15 अपराध और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई है। सुनील कुर्रे ने वर्ष 2008 से लगातार मारपीट, गाली गलौज, गुंडागर्दी जान से मारने की धमकी देने, व वसुली जैसे गंभीर अपराध किया है, उसके खिलाफ कुल 19 अपराध व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई है।

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का समापन : सीएम साय ने कहा- स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है
राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, नोटिस का जवाब नहीं देने का मामला
मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के संगठन निर्माण की रफ्तार तेज, फिर उठी ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की मांग
आम जनता को ऑनलाईन ठगी से बचाने साइबर संगवारी सेवा शुरू
Railway Jobs Alurt : 10वीं पास व ITI पास आउट के लिए रेलवे ने निकाली बंपर वेकेन्सी, इस दिन तक है आवेदन का मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Elections 2023 : पहली बार बनाया गया ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र, यहां सुरक्षा का जिम्मा भी इन्हीं के हवाले
Next Article दुर्ग का शातिर बदमाश जिला बदर, कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?