ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्मृति ईरानी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- सीएम की छवि को नुकसान पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

स्मृति ईरानी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- सीएम की छवि को नुकसान पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य

By Mohan Rao
Published: November 4, 2023
Share
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेस
SHARE

रायपुर। महादेव बेटिंग ऐप मामले में भूपेश बघेल का नाम सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस और बघेल पर जमकर हमला बोला। स्मृति ईरानी के आरोपों के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। बिना जांच के आरोप लगा दिए गए। भाजपा डरी हुई है इसलिए इस तरह के आरोप लगा रही है। सीएम भूपेश के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के स्मृति ईरानी के आरोपों पर पलटवार किया है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों ने सीएम बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं। ईडी ने कहा कि 5.39 करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किए गए असीम दास ने पूछताछ में सीएम को पैसा दिए जाने की बात कही है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि सीएम के खिलाफ जो भी आरोप लगे हैं वे जांच का विषय हैं। इसके बाद कांग्रेस ने इसका जवाब दिया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “जब भी चुनाव होते हैं तो भाजपा के लिए मुख्य हथियार ईडी और आईटी बन जाती है। हमने कर्नाटक चुनाव में देखा कि चुनाव के दौरान ही उन्होंने 100 से ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवारों पर रेड की। अब मिजोरम समेत सभी पांच राज्यों में जनता का मूड बिल्कुल साफ है। सभी राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उनके पास एक ही हथियार ईडी है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों में हमारी सरकार लोकप्रिय है और योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं। लेकिन उनका एक ही लक्ष्य है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि उनके पास अगर कोई जानकारी और सबूत है तो सामने क्यों नहीं रखती, आरोप क्यों लगा रही हैं। उनके पास जानकारी है और वे सामने नहीं रख रहे हैं तो वे भी सहभागी हैं क्या? यह वही ईडी है जिसके अधिकारियों के घरों में भारी मात्रा में पैसा मिला है। हम उम्मीद कर रहे थे कि चुनाव से ठीक पहले ऐसा होगा। यह अप्रत्याशित नहीं है। जब वे चुनाव हारने वाले हैं तो ये बातें सामने ला रहे हैं। यहां तक कि ईडी की प्रेस रिलीज में भी कोई तथ्य नहीं है। कौन से लोग देश में चुनी सरकारों को गिराते हैं और ऑपरेशन लोटस करते हैं ये सभी जानते हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि जब सारे हथकंडे फेल  हो जाते हैं तो ये (भाजपा) इस तरह की बातों पर आ जाती है। हमें पहले से ही लग रहा था कि ये केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे, जो की हो रहा है, लेकिन हमें अपने काम पर विश्वास है। भूपेश बघेल और पूरे मंत्रिमंडल ने काम किया है। छत्तीसगढ़िया लोग हमपर, कांग्रेस सरकार और हमारे नेताओं पर पूरा भरोसा रखते हैं। ये भरोसे की सरकार है।

बिहार में लेट अपडेट से बढ़ा देश में मौतों का आंकड़ा… एक दिन में दर्ज किए गए 6 हजार से अधिक मौत… लगातार तीसरे दिन नए केस एक लाख से कम
पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, प्रेरणादायी शख्सियतों को करें पद्म पुरस्कार के लिए नॉमिनेट
HIV/AIDS program meeting:_ टीएस सिंह देव बोले – एचआईवी संक्रमितों को मिलेगी नियमित दवा, इस अस्पताल में होगा एआरटी सेंटर प्रारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार देखी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’… सरकार ने किया है टैक्स फ्री
एसएसबी जवान ने ड्यूटी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, स्पर्श हास्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इसे कहते हैं दिवाली गिफ्ट: इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी कार, कर्मचारी बोले-सपना पूरा हुआ इसे कहते हैं दिवाली गिफ्ट: इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी कार, कर्मचारी बोले-सपना पूरा हुआ
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 22 # 04 November 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?