ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस प्रत्याशी पर लगा फर्जी नामांकन पत्र दाखिल करने का आरोप, अब अमित जोगी से मांगा जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedPoliticsRaipur

इस प्रत्याशी पर लगा फर्जी नामांकन पत्र दाखिल करने का आरोप, अब अमित जोगी से मांगा जवाब

By Om Prakash Verma
Published: October 31, 2023
Share
इस प्रत्याशी पर लगा फर्जी नामांकन पत्र दाखिल करने का आरोप, अब अमित जोगी से मांगा जवाब
इस प्रत्याशी पर लगा फर्जी नामांकन पत्र दाखिल करने का आरोप, अब अमित जोगी से मांगा जवाब
SHARE

मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा में चुनाव रोचक मोड़ पर आ गया है। मनीष त्रिपाठी ने अभी तक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) धर्मजीत सिंह के भाजपा में चले जाने के बाद पार्टी का झंडा उठाये रखा था। पर अब कांग्रेस छोड़कर जेसीसीजे में आये सागर सिंह बैस को उम्मीदवार बना दिया।

मनीष त्रिपाठी को दरकिनार कर देने से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां पर जेसीसीजे की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को शिकायत की गई है कि किसी मनीष त्रिपाठी द्वारा जेसीसीजे से अपना नाम निर्देशन फार्म जमा किया गया है, वो फर्जी है। शिकायत में कहा गया है कि मनीष त्रिपाठी द्वारा नाम निर्देशन में जमा किए गए फार्म ए और फार्म बी में पार्टी के अध्यक्ष अमित जोगी और पार्टी के महासचिव महेश देवांगन के फर्जी हस्ताक्षर और पार्टी की फर्जी सील का इस्तेमाल किया गया है।

खुद को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताया गया है। शिकायत में जालसाजी और कूटरचना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं इस पूरे मामले पर जब जेसीसीजे के लोरमी विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी से बात की गई तो वो पूरे मामले पर पार्टी प्रमुख अमित जोगी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

मनीष त्रिपाठी का कहना है कि अमित जोगी ने स्वयं लोरमी में आकर मुझे सब कार्यकर्ताओं के सामने बी फार्म दिया था। जिसकी फोटो भी मेरे पास है। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि अब अमित जोगी को ये बताना होगा कि उनका दस्तखत फर्जी है या असली है। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जिस दिन अजीत जोगी ने पार्टी का गठन किया था। उस दिन से वो पार्टी के सदस्य हैं। मनीष ने कहा कि मेरे नामांकन रैली में पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष तिलक राम देवांगन खुद मौजूद थे। ऐसे में मेरा फार्म कैसे फर्जी हो सकता है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
राजिम माघी पुन्नी मेला : महाशिवरात्रि पर संगम स्नान का है खास महत्व
Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक
इसरो के सूर्य मिशन ‘आदित्य एल 1’ की लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू, जल्द सुलझेंगी सूरज की अनसुलझी गुत्थियां!
छेरछेरा तिहार : सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति का उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कार्यकर्ताओं को शाह की नसीहत,- ‘रूठे फुफाओं’ को मनाने की बजाए जमीन पर काम करें…
Next Article Big News : पुलिस ने जब्त किए 44 लाख रुपए के पटाखे, व्यवसायी ने घर को बना रखा था अवैध गोदाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?