ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Elections 2023 : पहले चरण वाले विधानसभा क्षेत्रों के 12 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Elections 2023 : पहले चरण वाले विधानसभा क्षेत्रों के 12 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

By Mohan Rao
Published: October 29, 2023
Share
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में किस्मत आजमा रहे 223 उम्मीदवारों में से 26 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी। इनमें से 16 गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। उम्मीदवारों के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने और धमकी देने जैसे मामले भी दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण के 223 उम्मीदवारों में से 26 (12 फीसदी) उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों में और शेष निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान होगा।

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के 20 उम्मीदवारों में से पांच ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। वहीं, सत्ताधारी दल कांग्रेस के 20 में से दो, आम आदमी पार्टी के 10 में से चार उम्मीदवार और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 15 में से तीन उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने का खुलासा किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच कांकेर, चित्रकोट, खैरागढ़, पंडरिया और कवर्धा ऐसे हैं, जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जिन भाजपा उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, उनमें विजय शर्मा (कवर्धा), विक्रांत सिंह (खैरागढ़), विनायक गोयल (चित्रकोट-एसटी), आशाराम नेताम (कांकेर-एसटी) और सोयम मुक्का (सुकमा-एसटी) शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस से शंकर ध्रुवा (कांकेर-एसटी) और नीलू चंद्रवंशी (पंडरिया), आम आदमी पार्टी से नरेंद्र भवानी (जगदलपुर), कोमल हुपेंडी (भानुप्रतापपुर), बोमधा मंडावी (चित्रकोट) और खडग़राज सिंह (कवर्धा) तथा जेसीसी (जे) से रवि चंद्रवंशी (पंडरिया), लकी मंगल नेताम (खैरागढ़) और सोनसाय कश्यप (बस्तर) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। पहले चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा।

Vizhinjam Port: दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का किया स्वागत, विझिनजाम बंदरगाह पर जहाज के लिए बर्थिंग प्रक्रिया शुरू
दुर्ग में दंगा भड़काने युवकों ने रची साजिश, सतनामी समाज के मंदिर में लगा दिया मुस्लिम समुदाय का झंडा, आरोपी गिरफ्तार
Achievement : 12 साल की नरगिस ने 90 फीसदी अंकों से पास की दसवीं की परीक्षा, सीएम बघेल ने जताया था भरोसा
CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस
नक्सल मोर्चे पर पूरी मुस्तैदी से डटी हैं दंतेश्वरी फाइटर्स, सीएम बघेल से चर्चा के दौरान साझा किये अपने अनुभव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहुल गांधी किसान बन की धान की कटाई, सिर पर गमछा और हाथ में हसिया लेकर खेत में पहुंचे राहुल गांधी किसान बन की धान की कटाई, सिर पर गमछा और हाथ में हसिया लेकर खेत में पहुंचे
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त ही होनी चाहिए

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?