ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Vizhinjam Port: दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का किया स्वागत, विझिनजाम बंदरगाह पर जहाज के लिए बर्थिंग प्रक्रिया शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

Vizhinjam Port: दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का किया स्वागत, विझिनजाम बंदरगाह पर जहाज के लिए बर्थिंग प्रक्रिया शुरू

By Om Prakash Verma
Published: June 9, 2025
Share
Vizhinjam Port: दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का किया स्वागत, विझिनजाम बंदरगाह पर जहाज के लिए बर्थिंग प्रक्रिया शुरू
Vizhinjam Port: दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का किया स्वागत, विझिनजाम बंदरगाह पर जहाज के लिए बर्थिंग प्रक्रिया शुरू
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना सोमवार को केरल के तिरुवनंतमपुरम में विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा। विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह को अदाणी समूह ने बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 मई को इसका उद्धघाटन किया। दुनिया के सबसे बड़े जहाज का आगमन नए बंदरगाह के लिए मील का पत्थर है।

जहाज की बर्थिंग शुरू
विझिनजाम बंदरगाह पर जहाज के लिए बर्थिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। शिपिंग में बर्थिंग का मतलब है कि एक जहाज को बंदरगाह पर किसी खास जगह पर ले जाना, ताकि सामान उतारा या चढ़ाया जा सके। एक बार बर्थ पर पहुंचने के बाद, जहाज को लंगर से सुरक्षित रूप से बांध दिया जाता है।

एमएससी इरिना क्यों है खास?
इस जहाज को टीईयू ( 20 फुट इक्विवेलेंट यूनिट) क्षमता के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर पोत माना गया है। एमएससी इरिना की क्षमता 24,346 टीईयू है, जो इसे वैश्विक शिपिंग में एक बड़ा खिलाड़ी बनाती है। 399.9 मीटर की लंबाई और 61.3 मीटर की चौड़ाई के साथ, यह जहाज फीफा के फुटबॉल मैदान से लगभग चार गुना लंबा है। इसे खासतौर पर एशिया और यूरोप के बीच बड़ी मात्रा में कंटेनरों के परिवहन के लिए डिजाइन किया गया है। यह जहाज दक्षिण एशियाई बंदरगाह का दौरा करेगा।

विझिनजाम बंदरगाह ने हाल ही में दूसरे बड़े पोत जहाजों का स्वागत किया। इनमें एमएससी तुर्किये और एमएससी मिशेल कैपेलिनी सहित अन्य जहाज शामिल हैं। बंदरगाह समुद्री व्यापार में खुद को एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है ।

‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का माध्यम : सीएम साय
सुरक्षाबलों ने कुलगाम में एक आतंकी को किया ढेर, पूरे इलाके में की घेराबंदी
Raipur : ट्रांसफार्मर गोदाम अग्निकांड की होगी जांच, बिजली कंपनी ने बनाई छह सदस्यीय टीम
10 वीं के बाद कॉमर्स: संभावनाएं व महत्व पर ऑनलाइन सेमिनार…. कामर्स गुरु डॉ संतोष राय देंगे छात्रों के सवालों का जवाब
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, 25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोक नाटक भरथरी का 10 जून से मंचन, भिलाई राजनांदगांव और बलौदाबाजार में भी होगी प्रस्तुति
Next Article कपिल शर्मा कॉमेडी शो के तीसरे सीजन में सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या होगा कपिल शर्मा कॉमेडी शो के तीसरे सीजन में सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या होगा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?