ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: WC-2023: खत्म होगा 20 साल का इंतजार? 2003 के बाद भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में अजेय है न्यूजीलैंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

WC-2023: खत्म होगा 20 साल का इंतजार? 2003 के बाद भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में अजेय है न्यूजीलैंड

By Om Prakash Verma
Published: October 22, 2023
Share
WC-2023: खत्म होगा 20 साल का इंतजार? 2003 के बाद भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में अजेय है न्यूजीलैंड
WC-2023: खत्म होगा 20 साल का इंतजार? 2003 के बाद भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में अजेय है न्यूजीलैंड
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/ धर्मशाला (एजेंसी)। विश्व कप 2023 में अब तक अजेय भारत और न्यूजीलैंड की टीम का सामना रविवार को होगा। इस मैच में दोनों टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर और भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है। हालांकि, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का मनोबल बढ़ा हुआ होगा, क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

2003 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में छह मैच खेल चुकी है। इसमें से पांच मैच कीवी टीम ने जीते। जबकि, 2019 वनडे विश्व कप में ग्रुप स्टेज का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। यह वही न्यूजीलैंड है जिसने 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को हराकर उसके चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था। टीम इंडिया उस हार का भी बदला लेना चाहेगी। न्यूजीलैंड के पास उनके नियमित कप्तान केन विलियम्सन नहीं हैं। बावजूद इसके यह टीम किसी को भी धराशाई करने का माद्दा रखती है।

आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत बनाम न्यूजीलैंड

टूर्नामेंटनतीजाजगहसाल
वनडे विश्व कपNZ 4 विकेट से जीतामैनचेस्टर1975
वनडे विश्व कपNZ 8 विकेट से जीतालीड्स1979
वनडे विश्व कपIND 16 रन से जीताबंगलूरू1987
वनडे विश्व कपIND 9 विकेट से जीतानागपुर1987
वनडे विश्व कपNZ 4 विकेट से जीताडुनेडिन1992
वनडे विश्व कपNZ 5 विकेट से जीतानॉटिंघम1999
चैंपियंस ट्रॉफीNZ 4 विकेट से जीतानैरोबी2000
वनडे विश्व कपIND 7 विकेट से जीतासेंचुरियन2003
टी20 विश्व कपNZ 10 रन से जीताजोहानिसबर्ग2007
टी20 विश्व कपNZ 47 रन से जीतानागपुर2016
वनडे विश्व कपरद्दनॉटिंघम2019
वनडे विश्व कपNZ 18 रन से जीतामैनचेस्टर2019
WTC फाइनलNZ 8 विकेट से जीतासाउथैम्पटन2021
टी20 विश्व कपNZ 8 विकेट से जीतादुबई2021

भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट यानी वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को मिलाकर 14 बार आमने सामने आ चुकी है। इसमें से भारत ने सिर्फ तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 1987 वल्र्ड कप में दो बार हराया था। इसके बाद 2003 वल्र्ड कप में सात विकेट से शिकस्त दी थी। इसके बाद किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करने में नाकाम रही है।

वनडे विश्व कप में दोनों टीमें नौ बार भिड़ चुकीं
दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार 1975 वल्र्ड कप में आमने-सामने आई थी। तब न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। वनडे विश्व कप में दोनों टीमें अब तक नौ बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से कीवी टीम ने पांच मैचों में जीत हासिल की, जबकि भारत सिर्फ तीन मैच जीत सका है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

बिजली संकट पर मंथन : गृह मंत्री शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक…
छत्तीसगढ़ में कोरोना से राहत का सिलसिला जारी: बीते 24 घंटों में सामने आए 10 नए मामले…. सक्रिय मरीजों की संख्या 200 से भी कम
ऑनलाइन आरटीई के माध्यम से दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया एक जुलाई से, निजी स्कूलों में मिलेगा दाखिला
CG big accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत और दो घायल
चिरमिरी में 100 बिस्तर जिला अस्पताल का सीएम साय ने किया उद्घाटन, कहा- गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी दूसरे की जमीन, झारखंड से आया पीड़ित…  पुलिस की गिरफ्त में गिरोह
Next Article आरपीएफ के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, ओड़िशा से लेकर पहुंचा और दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़ाया

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?