ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश सेन की पहल : दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के परिवार को हर माह मिलेंगे 15 हजार रुपए
Share
Notification Show More
Latest News
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश सेन की पहल : दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के परिवार को हर माह मिलेंगे 15 हजार रुपए

By Mohan Rao Published October 29, 2025
Share
पत्रकार संतोष यादव के परिवार को हर माह मिलेंगे 15 हजार रुपए
SHARE

रिकेश ने कहा – विधायक कार्यकाल के शेष मानदेय से 15 हजार यादव परिवार को

भिलाई । भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव के आकस्मिक निधन को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए सहयोग स्वरूप विधायक मानदेय से प्रतिमाह 15 हजार रुपए यादव परिवार को दिए जाने की घोषणा की है।

विधायक सेन ने बताया कि उनके शेष इस विधायक कार्यकाल से हर महीने 15 हजार की सहायता राशि से दिवंगत संतोष के दोनों बच्चों की शिक्षा बेहतर ढंग से पूरी हो जाएगी तथा वो परिवार के लालन पालन के लिए अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे। विधायक सेन ने इससे पूर्व अपना पहला पूरा मानदेय नेहरू नगर गुरूद्वारा को ई रिक्शा तथा तीन माह का मानदेय सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ मंदिर खुर्सीपार में‌ रोटी बनाने की मशीन के लिए समर्पित कर चुके हैं।

उन्होंने ग्रीन वैली में गार्ड दुर्ग निवासी गणपत साहू की हत्या पर उनकी पत्नी को 50 हजार की सहायता के आलावा दीपक नगर दुर्ग में झुलसे अभिषेक यादव, खमरिया में झुलसे हेमचंद्र और कैम्प क्षेत्र के बालक दिव्यांश की सर्जरी का पूरा खर्च उठाया है। अपनी पुस्तैनी जमीन बेच कर वो बैकुंठधाम तालाब का निर्माण करवा चुके हैं। सामाजिक सरोकार के ऐसे अनेक कार्य हैं जिनके लिए आर्थिक सहयोग करते रहे हैं।

वैशाली नगर विधानसभा में हेलमेट बैंक, लर्निंग लाइसेंस शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिला-शिक्षक-स्वच्छता वीर सम्मान जैसे अनेक आयोजनों के आलावा हाल ही में दूसरों के घर में झाडू पोंछा व सफाई कार्य करने वाली महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा में शक्ति योजना शुरू की है। जिससे इस वर्ग की महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार प्रशिक्षण सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। इस योजना में हर रोज सैकड़ों महिलाएं जुड़ रही हैं।

आपको बता दें कि विगत 3 अक्टूबर 2025 को भिलाई-3 निवासी पत्रकार संतोष यादव का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। संतोष का असमय इस दुनिया से चला जाना उनके परिवार के लिए वज्रपात से कम नहीं था। ऐसे विकट स्थिति में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने यादव परिवार को आर्थिक सहयोग करने यह पहल की है। संतोष यादव के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला यादव, पुत्री अदिति यादव व पुत्र आदित्य यादव हैं। परिवार के लालन पालन की सारी जिम्मेदारी दिवंगत संतोष पर ही थी। श्री सेन ने कहा कि संतोष के असमय निधन से यादव परिवार और समाज को गहरा आघात पहुंचा है। विभिन्न समाचार पत्र में अपनी कलम से वो हमेशा क्षेत्र के विकास और समाज को नई दिशा देते रहे, उनके आकस्मिक निधन से हम सभी आहत हैं और यादव परिवार को हर संभव‌ सहयोग करेंगे ताकि उन्हें आर्थिक रूप से किसी तरह की अड़चनों का सामना न करना पड़े।

You Might Also Like

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

Mohan Rao October 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान में 24 नवंबर से 5 दिसम्बर तक, पहली बार इन खेलों को भी किया गया शामिल
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 15 # 29 Oct 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?