ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वीआईपी और वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए पीएसओ प्रशिक्षण, दुर्ग व राजनांदगांव रेंज के अफसर हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

वीआईपी और वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए पीएसओ प्रशिक्षण, दुर्ग व राजनांदगांव रेंज के अफसर हुए शामिल

By Mohan Rao
Published: October 19, 2023
Share
कला मंदिर में एक दिवसीय कार्यशाला
SHARE

चुनाव को देखते हुए दुर्ग जिले में होनी है कई वीआईपी व वीवीआईपी व्यक्तियों के दौरे, आईजी दुर्ग की पहल पर हुआ प्रशिक्षण

भिलाई। दुर्ग रेंज  एवम राजनंदगांव रेंज के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिए गुरुवार को एक दिवसीय रेंज स्तरीय  पीएसओ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बीएन मीणा की पहल पर कलामंदिर सिविक सेंटर में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दुर्ग व राजनांदगांव रेंज के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में वीआईपी व वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर एक्सपर्ट्स ने टिप्स दिए।

आगामी दिनों में होने वाले वृहद स्तर पर वीवीआईपी व वीआईपी प्रवास की संभावनाओं को ध्यान मे रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बीएन मीणा द्वारा दुर्ग रेंज एवम राजनांदगांव रेंज के उप निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों की एक दिवसीय सुरक्षा पीएसओ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यशाला में दुर्ग रेंज एवम राजनांदगांव रेंज के जिलों से 350 से अधिक उप निरीक्षक से आरक्षक स्तर प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यशाला के  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षण लेने आए अधिकारियो व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि हमे अपनी ड्यूटी में बहुत सावधानी पूर्वक अलर्ट होकर ड्यूटी करनी है और उसके संबंध में जो भी कमियां हमे यहां बताई जाएगी उससे सीख कर आत्मसात करना है, अंत में उन्होंने पीएचक्यू रायपुर से आए हुए अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बीएन मीणा द्वारा प्रशिक्षण सत्र का परिचय देते हुए उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था ड्यूटी, अपराधों की रोकथाम एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के अलावा वीआइपी सुरक्षा ड्यूटी भी जिला पुलिस का एक महत्वपूर्ण अंग है, इस विषय को पूर्ण रूपेण समझना आवश्यक है, आगामी दिनों में चुनाव के दौरान वीवीआईपी व वीआईपी प्रवास के समय जिले में उपलब्ध बल के द्वारा ही सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी को अलर्ट होकर इस कार्यशाला को सुन कर समझना है और बिना झिझक के सवालों को पूछना है, और प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाले डाउट्स को प्रश्नउत्तर के माध्यम से स्पष्ट करने को बताया गया।

वीआईपी सुरक्षा में 100 फीसदी देना होता है
प्रशिक्षण कार्यशाला में पीएचक्यू रायपुर से आए एमएल कोटवानी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा कहा गया कि वीआईपी सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है जिसकी जानकारी जिला पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारियों को होना अत्यंत आवश्यक है, वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में संलग्न सभी अधिकारियों को अपना 100 प्रतिशत देना आवश्यक है, इसमें 01 प्रतिशत भी गलती की गुंजाईश नही होती, सुरक्षा व्यवस्था में चुक क्षम्य नही होता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का कार्यक्षेत्र विस्तृत है जिसके हर पहलूओं को एक दिन की इस कार्यशाला मे रखने की कोशिश की जायेगी। आगामी चुनाव को देखते हुए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को आत्मसात कर आगामी दिनों में कर्तव्य के दौरान पुलिस बल में अपनी व्यवसायिक दक्षता का परिचय देने कहा गया ।  

इन अफसरों ने दिया सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में एमएलकोटवानी द्वारा वीवीआईपी व वीआईपी सुरक्षा, सुरक्षा श्रेणियां, निर्धारत तत्व संबंधित निर्देश, वीआईपी  सुरक्षा के सिद्धांत, आपातकालीन उपबंध, आमसभा, मंच, हेलीपेड, मार्ग व्यवस्था, हाईराईज, कैम्प व्यवस्था आदि विषय पर क्लास ली गई । निशांत शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक वीआईपी सुरक्षा द्वारा मोटर केड, एस्कार्ड अधिकारी, पायलेट अधिकारी इत्यादि विषय पर प्रशिक्षण दिया गया । गुरूनारायण प्रधान उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालस रायपुर द्वारा एण्टीसेबोटाज चेक व उसमे लगने वाले उपकरणों के संबंध में जानकारी दी गई तथा जयंतपाल, पीसी वीआाईपी सुरक्षा रायपुर द्वारा पीएसओ की परिभाषा, उद्देश्य, सामान्य व्यवहार, कर्तव्य, वेशभूषा, महत्व इत्यादि विषय पर डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग, अनंत कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला दुर्ग, मीता पवार एवम समस्त राजपत्रित अधिकारी व दुर्ग रेंज एवम राजनांदगांव रेंज के अधिकारी कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सना, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण, सीएम साय ने दी बधाई
प्रदर्शन किसानों का हक, मगर आप इस तरह से शहर ब्लॉक नहीं कर सकते – सुप्रीम कोर्ट
मुश्किल में सरकार? ठाकरे की बैठक में पहुंचे सिर्फ 20 विधायक, 35 के गायब होने से बढ़ी चिंता
जिला अस्पताल में पीठ पर पिता को लादकर भटकता रहा बेटा, नहीं मिली व्हीलचेयर या स्ट्रेचर
नीरज पाण्डेय बने छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Election 2023 : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी सहित इन नेताओं के नाम शामिल
Next Article CG Elections 2023 : अलग-अलग गाडियों में मिला एक क्विंटल एल्युमीनियम के बर्तन और 3 लाख रुपए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?