ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा की वो 5 सीटें, जहां नहीं बन पाई सहमति, हो सकते हैं चौंकाने वाले नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

भाजपा की वो 5 सीटें, जहां नहीं बन पाई सहमति, हो सकते हैं चौंकाने वाले नाम

By Om Prakash Verma
Published: October 11, 2023
Share
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, बेमेतरा से दीपेश पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, बेमेतरा से दीपेश पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट
SHARE

भिलाई (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दो लिस्ट जारी हो चुकी हैं। पहली लिस्ट में 21 नाम थे तो दूसरी लिस्ट में 64 नाम। बीजेपी ने 90 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा के लिए 85 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में केवल पांच ऐसी सीटें हैं जहां बीजेपी ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी इन सीटों पर नए चेहरों के नामों पर मंथन कर रही है। इन पांच सीटों पर चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि यहां संभावित उम्मीदवार ज्यादा है जिस कारण से नामों पर सहमति नहीं बन पाई है।

बीजेपी के लिए सबसे ज्यादा चुनौती अंबिकापुर विधानसभा सीट है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव लड़ते हैं। बीजेपी इस बार यहां नए कैंडिडेट को मौका देना चाहती है। टीएस सिंहदेव ने हाल ही में इस बात को नकार दिया था कि बीजेपी के पास अच्छे उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि बीजेपी के पास भी अच्छे प्रत्याशी हैं।

वे सीटें जहां है नए चेहरों की तलाश
बीजेपी ने जिन पांच विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं उनमें से बेलतरा, बेमेतरा, पंडारिया, कसडोल और अंबिकापुर विधानसभा सीटें हैं। बेलतरा विधानसभा सीट बिलासपुर जिले की सीट है। 2018 में इस सीट से बीजेपी के रजनीश कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। वहीं, बेमेतरा जिले की बेमेतरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। बीजेपी ने 2018 में यहां से अवधेश सिंह चंदेल को उम्मीदवार बनाया था। कबीरधाम जिले की पंडारिया विधानसभा सीट के लिए भी बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यहां पार्टी नए चेहरे की तलाश में है। कसडोल विधानसभा सीट बालौदा बाजार जिले में आती है। इस सीट से 2018 में कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, अंबिकापुर विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां से टीएस सिंहदेव चुनाव लड़ते हैं।

कहां फंसा है पेंच
विधानसभा चुनाव के लिए इस बार बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए उम्मीदवार की घोषणा कर दी। माना जा रहा है कि बीजेपी ने अभी जिन पांच सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं वहां पार्टी नए चेहरे की तलाश कर रही है। कई नामों पर मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बीजेपी इन बची हुई सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषित कर देगी।

पंजाब में कृषि विधेयक पर बवाल बढ़ा, पूर्व मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर
डिलीवरी के बाद महिलाएं इन 5 एक्सरसाइज को रूटीन में जरूर करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे
सीजी ब्रेकिंग: जीरमघाटी की घटना की जांच में शामिल किए दो नए सदस्य… 6 माह में जांच पूरी करने के निर्देश
आस्था का महापर्व छठ पूजा आज, घाट पर व्रती महिलाएं देंगी डूबते सूर्य को अर्घ्य
बांग्लादेश में संत चिन्मयदास की गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोश रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़े चेहरों पर एमपी की तर्ज पर दाँव लगा क्या संदेश देना चाहती है भाजपा बड़े चेहरों पर एमपी की तर्ज पर दाँव लगा क्या संदेश देना चाहती है भाजपा
Next Article भसीन का पुतला फूंकने और कांग्रेस मानसिकता वाले को दे दी टिकट, दुखी है भसीन की आत्मा! भसीन का पुतला फूंकने और कांग्रेस मानसिकता वाले को दे दी टिकट, दुखी है भसीन की आत्मा!

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?