कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत के चुइया मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। वहीं दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाहर सवार दोनों पिता पुत्र बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पिता पुत्र बाइक से शनिवार की शाम को कोरबा टीपी नगर गए हुए थे। यहां से वापस गांव कोसगाई लौट रहे थे कि इस दौरान हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक का ब्रेक कम था और पिता बाइक चला रहा था। चुइया मोड़ के पास बाइक में ब्रेक नहीं लगा और बाइक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।