ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ

By Om Prakash Verma
Published: October 2, 2023
Share
गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ
गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ
SHARE

सूरत (एजेंसी)। सूरत के स्कूल में पांचवीं कक्षा का एक छात्र मंदिर में दर्शन के लिए डुमस समुद्र तट पर गया था। लखन नाम का यह बच्चा गणेश मूर्तियों के हो रहे विसर्जन को देखने के लिए समुद्र तक पहुंच गया और गहरे पानी तक चला गया। परिवार के लोग उसे अगले दिन तक ढूंढ़ते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सबने समझ लिया कि अब वह जिंदा नहीं बचा। लेकिन इसके बाद चमत्कार हुआ और बच्चा जिंदा घर लौट आया।

सौभाग्य से लखन को गहरे समुद्र में विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का सहारा मिला। वह समुद्र में 24 घंटे तक मूर्ति को पकड़े रहा। तट से 18 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर वह समुद्र में था। तभी वहां से मछली पकडऩे वाली नाव ‘नवदुर्गा’ गुजरी। लखन ने आवाज लगाई और हाथ हिलाया, जिसे देखकर मछुवारे तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने लखन को नाव में बिठा लिया।

लखन को नवसारी के धोआली बंदरगाह पर लाया गया। तट पर पहुंचने से पहले पुलिस को सूचना दी गई। नाव के पहुंचने से पहले वहां एंबुलेंस पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक 14 साल का लखन 36 घंटे बाद परिवार से मिला। परिवार को जब इसकी सूचना दी गई तो मातम मना रहे लोगों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। बच्चे को नवसारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए भीड़ जुट गई। गुजरात भाजपा अध्यक्ष और सांसद सीआर पाटिल भी उसका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। पाटिल ने लखन से कहा कि उसे मिली नई जिंदगी का वह अच्छा इस्तेमाल करे और पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। पाटिल ने मीडिया से कहा कि वह भी इस बात से हैरान हैं कि एक छोटा बच्चा समुद्र में इतने देर तक गणेश मूर्ति के अवशेष के सहारे लटका रहा और डूबने से बच गया।

Gustakhi Maaf: आजाद पंछी है मेरी वाली हिन्दी
पुलिस की पैनी नजर: किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट, हर जिले में बढ़ाई निगरानी
बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचें सीएम, किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण
घर खरीद रहे हैं तो यह जानकारी अहम है… छत्तीसगढ़ रेरा ने बताया कि एक्सटेंशन पीरियड व पजेशन डेट का फर्क
भारत में कोरोना: टूटा अब तक का रिकार्ड… पिछले 24 घंटों में 70 हजार के करीब नए मामले…..संक्रमितों का आंकड़ा 28 लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देर रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक : 90 सीटों पर नाम तय कर ले गए अजय माकन, अब सीईसी की बैठक में लगेगी मुहर
Next Article CG Big News : महिला को मिली बेटा नहीं होने की सजा, पति ने पेट्रोल डाल कर लगा दी आग… हालत गंभीर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?