ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने और अपने देश पर गर्व करें- राज्यपाल हरिचंदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने और अपने देश पर गर्व करें- राज्यपाल हरिचंदन

By Sonu Sahu
Published: September 23, 2023
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हे देश के प्रति गौरवान्वित होना चाहिए। राज्यपाल हरिचंदन ने सीआईआई और यंग इंडियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त उद्गार व्यक्त किये।

राज्यपाल हरिचंदन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को शांति का संदेश दे रहा है उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन में भारत की समृद्ध विरासत एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्था से सभी देशों के जी-20 देशों के नेतृत्व कर्ता के रूप में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। जी-20 देशों के सम्मेलन के सफल आयोजन ने हमारे देश की साख को बढ़ाया है। यह वर्ष भारत के लिए अवसर लेकर आया है कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम् के हमारे विचार को साकार करें और पृथ्वी को सुरक्षित एवं हरित बनाने में अपने योगदान को विश्व में मान्यता दिलाये, जिसमे युवाओं की अहम भूमिका होगी।

राज्यपाल ने कहा कि युवा देश की जीवंत क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है, जो प्रगति और समृद्धि के भावी वास्तुकारों का प्रतीक है। उनकी जीवटता, रचनात्मकता और अनुकूलनशीलता हमारे समाज के लिए अमूल्य संपत्ति हैं। हालांकि, इस क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए, उन्हें सही कौशल के साथ सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है। युवाओं को कौशल प्रदान करना न केवल उन्हें आधुनिक नौकरी बाजार की मांगों को पूरा करने के लिए तैयार करता है बल्कि नवाचार, उद्यमशीलता और समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देता है।

उन्होने कहा कि देश के एक करोड़ से अधिक युवा प्रशिक्षित होकर आत्मनिर्भर बने हैं। उभरते उद्यमियों और छात्रों के लिए ”प्रधानमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान योजना” शुरू की गई है। हमारा धैर्य और प्रतिबद्धता ही हमारे देश को सफलता के शिखर पर ले जाएगी। उन्होने कहा कि हमें मजबूत, जागरूक और सक्षम बनने के लिए मिलकर काम करना होगा। जीवन में सफल होने के बाद युवाओं को समाज और राष्ट्र को कुछ लौटाना चाहिए।

इस अवसर पर सीआईआई के चेयरमेन सिद्धार्थ अग्रवाल, यंग इंडियन के आलोक अग्रवाल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। राज्यपाल ने राज्य की विभिन्न औद्योगिक ईकाईयों एवं संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा मानकों के संदर्भ में उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षाविद्, विद्यार्थी, औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रेरणा स्कूल की दृष्टिबाधित बालिकाओं ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

पूर्वांचल को मिला एक्सप्रेस वे…. पीएम मोदी ने किया उद्घाटन… वायूसेना के विमान से एक्सप्रेस वे पर की लैंडिंग…. जानिए क्या है इसकी खासियत
पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त…. 9.5 करोड़ किसानों के खातों में भेजी राशि
Bijapur : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड… PWD के पांच अफसर गिरफ्तार, घोटाले में रहे शामिल
सुकमा के एसडीओपी पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती… आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अब तक 614.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार… CM भूपेश बघेल ने दी बधाई ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार… CM भूपेश बघेल ने दी बधाई
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 341 # 23 September 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?