बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की तखत पुलिस ने फर्जी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इतना शातिर है कि उसने खुद को पुलिस कर्मी बताकर पहले एक सरकारी स्कूल की टीचर से शादी कर ली और बाद में एक बैंक कर्मी महिला को भी झांसे में लेकर उसे लव मैरीज कर दी। दोनों महिलाओं के साथ रहता और अय्याशी कर रहा था। यहीं नहीं शातिर खुद को छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पीएसओ बताकर लोगों पर धौंस जमाने लगा था और नशे का सामान बेचने के साथ ही सरकारी नौकरी का भी झांसा देता था। यही गलती उसके लिए भारी पड़ गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बता दें बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा नशीले पदार्थ की बिक्री परअंकुश लगाने चलाए जा रहे आपरेशन निजात अभियान के तहत के पुलिस गिरफ्त में यह फर्जी पुलिस कर्मी आया। तखतपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भौराकछार में यज्ञ कुमार यादव नाम का शख्स पुलिस की वर्दी पहनकर अपने आप को पुलिस विभाग का कर्मचारी तथा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पीएसओ बता रहा है। यज्ञ कुमार अपनी शासन एवं पुलिस विभाग में ऊंची पहुंच पकड बताकर अवैध रूप से नशे का सामान बिक्री करावाने का प्रयास कर रहा है। साथ गांव के कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा है।
सूचना पर एसीसीयू बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी तखतपुर सुम्मत राम साहू, उपनिरी. संजय बरेठ, अजय वारे तथा हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम भौराकछार में सर्च करने पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए मिला। उसने छत्तीसगढ पुलिस वीआईपी सेक्यूरिटी का आईडी कार्ड लगाया हुआ था जिसमें यज्ञ कुमार नाम के साथ उसका पद, जन्म दिनांक व ज्वाइनिंग डेट लिखा हुआ था। उक्त व्यक्ति की वर्दी के साथ फोटो लगी हुई थी। पुलिस की पूछताछ में युवक ने सारी सच्चाई उगल दी।
शिक्षिका व बैंक कर्मी महिला को प्रेमजाल में फंसाकर कर ली थी शादी
पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल आरोपी युवक ने अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताकर पहले ही एक शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसाकर धोखे से उसके साथ विवाह किया। उसके पैसे से मंहगी कार खरीदी औश्र पुलिस का रौब दिखाकर घुमता था। यही नहीं शिक्षिका को अपने विश्वास में लेकर कोरबा में एक मकान भी बनवा रहा था। यही नहीं आरोपी युवक ने इसबीच एक बैंक कर्मी महिला को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे भी आर्य समाज में प्रेम विवाह कर लिया। दोनों पत्नियों के साथ अलग अलग रहता था एवं दोनो महिलाओं की संपत्ति पर ऐश कर रहा था।
राजस्व मंत्री का पीएसओ बताकर जमाता था धौंस
आरोपी अपने गांव तथा आसपास घूमकर अपने आप को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पीएसओ बताकर एवं शासन तथा पुलिस विभाग में उंची पहुंच बताकर कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने के झांसे में लेने तथा अवैध नशे की सामाग्री बिक्री कराने का प्रयास कर रहा था। आरोपी इतना शातिर था कि शादी से पूर्व वह अपने आपको पुलिस का आरक्षक बताया था तथा वर्तमान में अपना प्रमोशन होना बताकर प्रआर की वर्दी आई कार्ड भी बना लिया था। आरोपी यज्ञ कुमार यादव के खिलाफ तखतपुर पुलिस ने धारा 170, 171, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस कांबेट वर्दी, काले रंग का लांग बुट, बेल्ट, कैप, बैच, दो नग आईडी कार्ड, एक रबर सील, एक लाईटर गन, पिस्टल होलेस्टर (कवर) को जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी तखतपुर सुम्मत राम साहू, एसआई संजय बरेठ, एसआई अजय वारे, प्रआर बलबीर सिंह, आर तरूण केशरवानी, दीपक यादव, विरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले, आकाश निषाद, ओंकार राजपूत, आरबी आर ध्रुव की भूमिका सराहनीय रही।




