ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पुलिस की नाक में दम करने वाला चोर पकड़ाया, चोरी के बाद झारखंड भाग जाता था शातिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : पुलिस की नाक में दम करने वाला चोर पकड़ाया, चोरी के बाद झारखंड भाग जाता था शातिर

By Mohan Rao
Published: September 8, 2023
Share
जशपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता पाई है। दरअसल इस चोर ने जशपुर पुलिस की नाक में दम कर रखा था। बीते कुछ माह के भीतर जशपुर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में चोरी कर यह पड़ोसी राज्य झारखंड भाग जाता था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और रांची से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी पास से करीब 48 लाख के जेवर सहित कुल  49 लाख 66 हजार रुपए का मशरुका बरामद किया है।

इस मामले का शुक्रवार को जशपुर एसपी डी रविशंकर ने खुलासा किया। एसपी ने बताया कि तपकरा व कांसाबेल थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही थी। इस मामले में अपराध दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी झारखंड के रांची में है। पुलिस की एक टीम भेजी गई और रांची से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी सैफ अली उर्फ सनी महज 19 साल का है और वह अपने अन्य साथियों के साथ जशपुर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपी सैफ व उसके साथियों के खिलाफ तपकरा थाने में पांच चोरियां, कांसाबेल में एक और एक चोरी झारखंड में की थी।

इस मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपी उचित सिंह, सुमित नामदेव, शिवम तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं सैफ की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। आरोपी के पास से सोने चांदी के जेवरात कीमती 48 लाख 34 हजार 835 रुपए, स्कूटी कीमती 75 हजार व 1 लाख 31 हजार 165 रुपए नगदी सहित कुल 49 लाख 66 हजार रुपए का मशरुका बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, पिछारू राम भगत, सुरेश लकडा, संतुराम यादव, आरक्षक दीपक बंजारे, शिव शंकर, अमित एक्का, प्रमोद रौतिया, अनिल सिंह, महिला आरक्षक मंजू यादव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं इन प्रकरणों को सुलझाने वाली टीम के लिए एसपी डी रविशंकर ने 20000 रुपए तथा आईजी अजय यादव ने 25000 रुपए रिवार्ड की घोषणा की है।

ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान बचाने वाले युवक पर ही मुकदमा दर्ज
बजट के दिन सोना 1040 रुपये हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में 4214 रुपये की उछाल
टूलकिट मामला: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह पर शिकंजा, 24 मई को बयान दर्ज करेगी पुलिस
CG big news : कोरबा के कुसमुंडा खदान में सुरक्षा कर्मियों ने चोरों पर की फायरिंग, केबल चुराने पहुंचे थे चोर
मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन: शोक में डूबा बॉलिवुड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भरोसे का सम्मेलन: 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण भरोसे का सम्मेलन: 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने सही किया, रूस-यूक्रेन युद्ध पर सरकार का पक्ष लेते हुए बोले मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री मोदी ने सही किया, रूस-यूक्रेन युद्ध पर सरकार का पक्ष लेते हुए बोले मनमोहन सिंह

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?