ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg breaking : बेटे-बहू ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, एक दिन पहले मिला था शव… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Durg breaking : बेटे-बहू ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, एक दिन पहले मिला था शव… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: September 5, 2023
Share
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
SHARE

दुर्ग । जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले आरोपी बेटे व बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की। शुरुआती जांच के बाद इनका पहला शक बुजुर्ग महिला के बेटे व बहू पर ही था। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को मोहन नगर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि सोमवार को शक्ति नगर में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की लाश मिली । महिला की खून से लथपथ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान रूखमणी चंद्राकर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि रविवार देर रात महिला का बेटे-बहू के साथ काफी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इधर पूछताछ में बेटा-बहू सही जानकारी नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने लखन चन्द्राकर एवं उसकी पत्नि द्रौपती चन्द्राकर को हिरासत में लिया गया।

सीएसपी मणीशंकर चन्द्रा ने बताया कि पूछताछ में मृतका के बेटे लखन चन्द्राकर एवं उसकी पत्नि द्रौपती चन्द्राकर अपना अपराध स्वीकार किया है। दरअसल दोनों पुस्तैनी मकान अपने नाम पर करना चाहते थे। इसके लिए बेटे व बहू अक्सर महिला से विवाद करते रहते थे। रविवार रात को भी दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों ने मिलकर बेरहमी से बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। दोनों के खिलाफ धारा 302, 120 वी, 201, 34 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में मोहन नगर थाना प्रभारी विजय यादव, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, उप निरीक्षक शिशुपाल चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, महिला प्रधान आरक्षक मोनिका, प्रधान आरक्षक शाहिद खान, आरक्षक अभिषेक यादव, सचिन सिंह, विश्वजीत टंडन, सकील खान, तारकेश्वर साहू, महिला आरक्षक शशिकला देशमुख, एसीसीयू के एएसआई राजेश पांडे, प्रधान आरक्षक शिव तिवारी, आरक्षक जगजीत सिंह, तिलेश्वर राठौर, सनत भारती, नरेन्द्र सहारे, चित्रसेन साहू एवं शोभित सिन्हा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न, फरवरी 2027 में शुरू होगा दूसरा चरण
45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना : सीएम ने दी स्वीकृति.. 10 से अधिक गांवों के 5,000 किसान होंगे लाभान्वित
प्रदेश में मिले कोरोना के 1059 नए मामले, तीन की मौत, रात्रि कर्फ्यू लागू
J&K में LOC से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकी ढेर
वित्त मंत्री चौधरी बोले- महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के लिए राज्य में लागू है छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020: पर्यटन स्थलों का विकास कर सुगम बनाने की कार्ययोजना पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के लिए राज्य में लागू है छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020: पर्यटन स्थलों का विकास कर सुगम बनाने की कार्ययोजना
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: राहुल की बड़ी यात्रा, भाजपा की छोटी-छोटी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?