ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाबू ने सवा करोड़ सरकारी फंड का खेला ऑनलाईन सट्टा, चिठ्ठी से खुला राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बाबू ने सवा करोड़ सरकारी फंड का खेला ऑनलाईन सट्टा, चिठ्ठी से खुला राज

By Om Prakash Verma
Published: September 3, 2023
Share
बाबू ने सवा करोड़ सरकारी फंड का खेला ऑनलाईन सट्टा, चिठ्ठी से खुला राज
बाबू ने सवा करोड़ सरकारी फंड का खेला ऑनलाईन सट्टा, चिठ्ठी से खुला राज
SHARE

बस्तर। छत्तीसगढ़ शासन के एक कर्मचारी ने सरकारी रुपए का ऑनलाइन सट्टा खेल दिया। सट्टा वह भी एक-दो या पांच हजार का नहीं… बल्कि पूरे सवा करोड़ रुपए का। इस बात का खुलासा तब हुआ जब सरकारी कर्मचारी ने अपने अफसरों को सट्टा में रुपए हारने की जानकारी चिी लिखकर दी। पहले तो अफसरों को यकीन ही नहीं हुआ कि बाबू ऐसा कर सकता है, लेकिन जब खातों की जांच की गई तब उनके होश उड़ गए। अब अफसरों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सट्टा में सरकारी रुपए हारने का यह कारनामा मत्स्य विभाग में हुआ है। बस्तर संभाग के आदिवासी जिला कोंडागांव और नारायणपुर में शासन ने मछली पालन को बढ़ावा देने और आदिवासियों को विकास योजनाओं से जोडऩे के लिए रुपए भेजा था। यहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 के बाबू संजय गढ़पाले ने सरकारी रकम 1.26 करोड़ रुपए का गबन कर डाला। संजय ने खुद विभाग के बड़े अफसरों को चिी लिखकर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि साहब मैं सरकारी रकम सट्टे में हार गया। अधिकारियों के हाथों में चिठ्ठी आते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

सालभर से चल रहा था खेल
मस्त्य विभाग के अफसरों ने सरकारी खातों की जांच करवाई तब पता चला खाते में वाकई में रकम नहीं है। पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद यह मामला खुला। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कर्मचारी एक साल से अलग-अलग मदों की राशि अपने खाते में डाल रहा था और उसी पैसे को निकालकर सट्टा खेलता रहा। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि बाबू लगातार पैसे निकालता रहा और किसी अफसर को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विभागीय शिकायत की जांच की जा रही
कोंडागांव कोतवाली के थाना प्रभारी प्रहलाद यादव ने बताया कि मत्स्य विभाग की शिकायत मिली है। विभाग ने जो पत्र लिखा हैं। मत्स्य विभाग के नारायणपुर से 81 लाख रुपये और कोंडागांव से 45 लाख रुपये के गबन की बात अफसर बता रहे हैं। कर्मचारी सालभर से सरकारी रुपये को अपने खाते में जमा कर खर्च कर रहा था, लेकिन किसी भी अफसर को इसकी जानकारी नहीं हुई। बाबू को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। विभागीय आवेदन पर जांच कर रहे हैं।

लहसुन-प्याज के बीच छिपाकर कर रहे थे गोवंश की तस्करी, ट्रक पलटा तो हुआ खुलासा
खनिज के अवैध उत्खनन से संबंधित प्रकरणों पर विधायक रिकेश सेन ने पूछा विधानसभा में सवाल, कहा- जांच कर की जाए कड़ी कार्रवाई
पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर कलेक्टरों को जारी हुआ दिशा-निर्देश, जल्द शुरू होगी अयोध्या के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
भूख और प्यास से बेहाल 50 हजार के अधिक लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : रानीदहरा वाटरफॉल गए दो युवकों की डूबने से हो गई मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Next Article युवक की हत्या के बाद सुसाइड दिखाने ट्रैक पर फेंकी लाश, जांच में जुटी पुलिस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?