ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनरेगा का लाभ दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मनरेगा का लाभ दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 28, 2023
Share
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी
SHARE

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मनरेगा का लाभ दिलाने के लिए पर बदमाश ने पहले युवती के पिता को झांसे में लिया और उसके बाद दिव्यांग युवती को शहर के एक लॉज में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने दिव्यांग युवती को धमकी भी दी। घटना के लगभग एक सप्ताह बाद पुलिस के पास शिकायत पहुंची। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम बैगाटोला निवासी खेमचंद मारकण्डे है जो कि पूर्व में भी बलात्कार के मामले में 9 साल की सजा काट चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 26 अगस्त को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 18 अगस्त को 10 से 11 बजे के बीच अपने पिता के साथ कलेक्ट्रेट राजनांदगांव में नोनी योजना का फार्म भरकर वापस घर लौट रही थी तभी रास्ते में खेमचंद मारकण्डे बाइक से आया और उनके पिता से मेरे दिव्यंगता के बारे में जानकारी लेकर कहा कि वह मनरेगा का लाभ दिलवा देगा। इसके लिए उसने दिव्यांग युवती को अपने साथ भेजने कहा।

पिता को विश्वास दिलाकर दिव्यांग युवती को अपने साथ राजनांदगांव ले गया। केन्द्रीय बैंक में पैसा निकालने कहा तो उसने पैसे नहीं निकाले। इसके बाद वह उसे घर ले जाकर छोड दिया। इसके बाद दूसरे दिन 19 अगस्त को सुबह फिर व दिव्यांग युवती के घर गया और पिता को पुनःविश्वास में लेकर बाइक से दिव्यांग युवती को राजनांदगांव लेकर पहुंचा। यहां फॉर्म भरने की बात कहकर उसे पुराना बस स्टैण्ड राजनांदगाव स्थित लॉज के रूम में ले गया। यहां पर उसका रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घर पहुंचकर उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद इस मामले में पुलिस के पास जब शिकायत पहुंची तो धारा 342, 376 (2) (एन), 506 (बी) भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया। थाना व सायबर सेल की सयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना घुमका क्षेत्र से संदेही को हिरासत में लिया। आरोपी खेमचंद मारकण्डे ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

टॉप नक्सली लीडर हिडमा एनकाउंटर में ढेर, आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में हुई मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी
विधायक की पहल: 1 करोड़ 71 लाख की लागत से 17 सरकारी स्कूलों का होगा जीर्णोंधार, जरूरी सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध
CG Breaking : स्कूली छात्रा ने 6 मंजिला निर्माणधीन भवन से छलांग लगाकर की खुदकुशी… जांच में जुटी पुलिस
गे कपल के लिप-लॉक पर बवाल, भाजपा ने लगाया अश्लीलता का आरोप तो समलैंगिक बोले हमें भी मिले समान हक
प्रतिभाओं को निखारने में माहिर है YRF, जल्द ही सिंगिंग सुपरस्टार भजन कुमार को करेगा लॉन्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने राज्यपाल को लिखा पत्र : आरक्षण पर रखी यह बात, 27 फीसदी आरक्षण का है मामला
Next Article Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज निर्माण पर लगा ग्रहण, आकाशगंगा की ओर काम पर हाईकोर्ट का स्टे… जानिए क्या है वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?