ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गे कपल के लिप-लॉक पर बवाल, भाजपा ने लगाया अश्लीलता का आरोप तो समलैंगिक बोले हमें भी मिले समान हक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गे कपल के लिप-लॉक पर बवाल, भाजपा ने लगाया अश्लीलता का आरोप तो समलैंगिक बोले हमें भी मिले समान हक

By @dmin
Published: September 19, 2022
Share
राजधानी में गे कपल के लिप-लॉक पर बवाल
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में गे कपल के लिप-लॉक पर बवाल मच गया है। भाजपा नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए राजधानी में हुए इस कार्यक्रम की निंदा की है। वहीं इस मामले में LGBTQ समुदाय के सदस्यों ने कहा कि इसमें अश्लीलता नहीं बल्कि उनकी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्हें भी समाज में समान रूप से जीने का हक मिलना चाहिए। यह पूरा बवाल कार्यक्रम से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुआ है।

बता दें रविवार को राजधानी रायपुर में LGBTQ समुदाय का एक कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में देशभर के ट्रांसजेंडर, लैसबियन गे, और बायसेक्सुअल लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम का मकसद इस वर्ग के लोगों के प्रति समाज में एक जागरुकता लाना था। कार्यक्रम तेलीबांधा में हुआ और इसके लिए यहां पर एक स्टेज भी बनाया गया। समुदाय के लोग नाच गाना कर रहे थे इस दौरान एक गे कपल ने एक दूसरे को किस करने लगे।

कार्यक्रम तो हो गया लेकिन इस कपल किसिंग का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद इस कार्यक्रम को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने इस तरह के कार्यक्रम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और आयोजकों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वे किसी भी समाज के संवैधानिक अधिकारों का विरोध नहीं करते लेकिन इस तरह सार्वजनिक तौर कपल किसिंग का समाज पर गलत असर पड़ता है। खुलेआम सड़क पर अश्लीलता फैलाई जा रही है।

वहीं इस आयोजन से जुडे लोगों ने लिप लॉक का बचाव किया है। अपने बयान में आयोजकों ने बताया कि गे कपल का किस अश्लील नहीं था वे अपनी भावनाओं का प्रदर्शन कर रहे थे। यह कार्यक्रम ऐसे लोगों के प्रति समाज का नजरिया बदलने के लिए अयोजित किया गया था। गे कपल अपने प्यार का इजहार कर रहे थे इसे अश्लीलता का नाम देना उचित नहीं है। बता दें राजधानी में यह आयोजन मितवा समिति और क्वीरगढ़ द्वारा किया गया था।

पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, प्रशासन की अफवाहों से बचने की अपील
राजनांदगांव में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम
रायपुर में पत्रकारों से मारपीट, पुलिस का एक्शन… बाउंसर्स का निकाला जुलूस…. गुंडागर्दी पड़ गई भारी
मणिपुर उग्रवादी हमले में शहीद हुआ छत्तीसगढ़ का कर्नल…. पत्नी व बेटे की भी गई जान…. सीएम बघेल ने संवेदना प्रकट करते हुए घटना की निंदा की
Credit card fraud : भिलाई में मोबाइल हैक कर एसबीआई व एक्सिस कार्ड के अकाउंट से पार किए डेढ़ लाख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की बल्ले बल्ले, खुर्सीपार में लग रहा है भव्य सेवा पंडाल… गद्दों से लेकर बेहतरीन नाश्ते का रहेगा इंतजाम
Next Article रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी छत्तीसगढ़ में इस बार नवंबर से होगी धान खरीदी, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया क्या है सरकार की तैयारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?