ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब तो हद कर दी मंत्रीजी
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अब तो हद कर दी मंत्रीजी

By Om Prakash Verma Published August 27, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में एक गजब के नेता हैं। आदिवासियों के बीच बेहद लोकप्रिय इस नेता का नाम है कवासी लखमा। पिछले कई वर्षों से वो छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री भी हैं। विधानसभा में तो वो लोगों का मनोरंजन करते ही हैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में तो उनकी हरकतें कभी-कभी बेजा होने की सीमा लांघने लगती हैं। उनका नया वायरल वीडियो बीड़ी पीने की स्टाइल का है। इस वीडियो में वो एक ग्रामीण की बीड़ी से बीड़ी सुलगाते और नाक से धुआं छोड़ते हुए दिखाई देते हैं। उनके आग्रह पर ग्रामीण भी ऐसा ही करके दिखाता है। दो-तीन दशक पहले तक बच्चे कालेज में जाने के बाद सिगरेट पीने का स्टाइल सीखते थे। अब तो हाईस्कूल के बच्चे भी ठेले पर खड़े होकर बिंदास कश लगाते दिखाई दे जाते हैं। इससे पहले लखमा शराब पीने का सही स्टाइल सिखाते हुए देखे गए थे। वह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। शराब पीने को लेकर लखमा ने कहा था कि शराब का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से वह जानलेवा हो सकता है। जबकि सीमित मात्रा में खूब पानी मिलाकर पीने से शराब सेहत के लिए अच्छी होती है। वैसे जानकार कहते हैं कि जिस ऐब से बचना मुश्किल हो, उसे सलीके से करना सीख लेना चाहिए। पर धूम्रपान कोई अच्छी आदत नहीं है। धूम्रपान को हतोत्साहित करने के लिए शासन के स्तर पर कई उपाय किये गए है। सिगरेट के पैकेट पर मुंह के कैंसर की गंदी सी फोटो छापी जाती है। सिनेमा और डाक्यूमेंटरी के आरंभ में यह घोषणा करना जरूरी होता है कि उसके निर्माता सिगरेट या तम्बाकू के सेवन को प्रमोट नहीं करते। वैसे कई अच्छी आदतों के साथ धूम्रपान भी सनातन से जुड़ा है। भारत में गांजा का चलन रहा है। इसे शिवजी का प्रसाद माना जाता है। आज भी साधु-संतों के अखाड़ों की कल्पना बिना भांग और गांजे के नहीं की जा सकती। मध्यकाल तक सेना भी भांग और गांजा का उपयोग करती थी। देश में तम्बाकू की खेती का आरंभ 1605 ईस्वी में माना जाता है। पुर्तगाली इसे लेकर भारत आए और गुजरात के कैरा और मेहसाना जिलों में इसकी खेती प्रारंभ की। देश में उन दिनों मुगल बादशाह अकबर का शासन था। 1787 में कोलकाता में बोटानिकल गार्डन की नींव रखी गई। यहां तम्बाकू के परिवर्धन और संवर्धन के प्रयास प्रारंभ किये गये। इसके साथ ही गांजा को हाशिए पर धकेलने के प्रयास शुरू कर दिये गये। आजादी के बाद अलग-अलग राज्यों ने इसके खिलाफ कानून बनाए। राजीव गांधी सरकार ने 1985 में इसे देश भर में प्रतिबंधित कर दिया। इस तरह औषधीय गुणों वाला गांजा प्रतिबंधित हो गया और कैंसर जैसी भयानक बीमारी देने वाला तम्बाकू चलन में रह गया। तम्बाकू पीने वाला न केवल अपना नुकसान करता है बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी चपेट में ले लेता है। इसलिए लखमा की यह हरकत विपक्ष सहित सभी को नागवार गुजरी है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma August 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Election-2023: नए चेहरों को मिलेगा मौका! वर्तमान विधायकों का टिकट काटना कठिन निर्णय-टीएस सिंहदेव CG Election-2023: नए चेहरों को मिलेगा मौका! वर्तमान विधायकों का टिकट काटना कठिन निर्णय-टीएस सिंहदेव
Next Article डिप्टी सीएम के पैलेस के पास कुएं में मिला महिला-पुरुष का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका डिप्टी सीएम के पैलेस के पास कुएं में मिला महिला-पुरुष का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?