ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल टावर में लगी बैटरी चुराता था गैंग, दिल्ली जाकर बेचने की थी तैयारी… ऐसे पकड़ाए शातिर चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मोबाइल टावर में लगी बैटरी चुराता था गैंग, दिल्ली जाकर बेचने की थी तैयारी… ऐसे पकड़ाए शातिर चोर

By Mohan Rao
Published: August 22, 2023
Share
मोबाइल टावर की बैटरी चुराने वाला गैंग पकड़ाया
SHARE

कोंडागांव । छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मोबाइल टावर में लगी बैटरी चुराने वाला गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने इस गिरोह के कुल 8 शातिर चोरों को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने 32 बैटरी व स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। आरोपी इन बैटरियों को दिल्ली ले जाकर बेचने की तैयारी में थे लेकिन इससे पहले की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कोंडागांव पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। मोबाइल टावर की बैटरी काफी एक्सपेंसिव होती है और इसकी अच्छी खासी कीमत भी मिलती है। इसी वजह से चोरों के निशाने में यह बैटरियां थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार ऐसे चोरों पर नजर रख रही थी। सोमवार को जांच के दौरान सरगीपाल पारा में दो स्कॉर्पियो वाहन रोके गए। जांच के दौरान उसमें मोबाइल टावर में इस्तेमाल होने वाली बैटरी मिली।

इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो चालकों से पूछताछ की तो पहले तो वे गोल मोल जवाब देने लगे लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगों ने सारी सच्चाई बता दी। इन लोगों ने बताया कि वे व उनके साथी लंबे समय से मोबाइल टावर में लगी बैटरी चुराते रहे हैं। आरोपियो की निशानदेही पर पुलिस ने 32 बैटरियां बरामद की और इनके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ उत्तर प्रदेश के शेरखान, अक्षय खटिक, मनोज कुमार, मेहबूब अली, मो साहजान, अफजाल, निमे सिंह उर्फ विराट तथा कोंडागांव निवासी दिनेश देवांगन उर्फ दद्दू शामिल है है।

इन क्षेत्रों से पार की थी मोबाइल टावर की बैटरी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने अलग अलग क्षेत्रों में लगे मोबइल टावरों से बैटरियां चुराई हैं। आरोपियों ने बताया इन लोगों ने कोंडागांव के ग्राम माकड़ी, कुम्हारपारा, बालोद के गुंडरदेही, रनचिरई, अर्जुंदा, जिला बस्तर के भानपुरी इलाके के मोबाइल टावर में लगे कुल 32 बैटरियां चुराई। चोरी की बैटरियों को कोंडागांव में दिनेश देवांगन के घर पर रखे थे। आरोपियों का प्लान था कि सभी बैटरियों को दिल्ली जाकर बेचें। इसकी तैयारी कर रहे थे और इसबीच सभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, नायब तहसीलदार की नौकरी लगाने का दिया था झांसा… कई महीनो से था फरार
शपथ लेते ही एक्शन मोड में सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रालय पहुंच पूजा कर कार्यभार संभाला
Bhilai Breaking : कृषि विभाग के अफसर के घर लाखों की चोरी, डिलवरी के लिए अस्पताल में भर्ती है पत्नी
प्लांट में हादसा : ब्लास्ट फर्नेस का वॉल्व फटने से भड़की आग, दो फायर टेंडर ने एक घंटे में पाया काबू
पीएम मोदी ने की मॉनसून के मौसम में सतर्क रहने की अपील, कहा- सुरक्षित रहिए, खुश रहिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल': शेमारू टीवी पर देखिए लड्डू गोपाल और तुलसी के असाधारण बंधन मनमोहक कथा ‘तुलसी धाम के लड्डू गोपाल’: शेमारू टीवी पर देखिए लड्डू गोपाल और तुलसी के असाधारण बंधन मनमोहक कथा
Next Article युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने काटा रागी से बना केक, अंबिकापुर को दी इंडोर स्टेडियम व डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?