ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपहृत पूर्व सरपंच को नक्सलियों ने किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती… रविवार किया था अगवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

अपहृत पूर्व सरपंच को नक्सलियों ने किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती… रविवार किया था अगवा

By Mohan Rao
Published: August 22, 2023
Share
घायल पूर्व सरपंच अस्पताल में भर्ती
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा को नक्सलियों ने घायल हालत में छोड़ दिया है। नक्सलियों ने महेश गोटा को धारदार हथियार से घायल किया है। गंभीर रूप से घायल हुए महेश गोटा को कुटरू में प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नक्सलियों ने सोमवार की देर रात महेश गोटा को घायल कर छोड़ गए थे।

बता दें बीजापुर में बीते रविवार की दोपहर एक बजे फरसेगढ़ से 10 किलोमीटर दूर दामारम पहाड़ी पर चिकटराज देव की पूजा करने सैकड़ों ग्रामीणों पहुंचे हुए। तभी यहां नक्सली पहुंच गए। पूर्व सरपंच महेश गोटा सहित 50 से ज्यादा ग्रामीण को अगवा कर लिया। पूछताछ के बाद सभी ग्रामीणों को नक्सलियों ने छोड़ दिया। लेकिन फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा को नक्सली बंधक बनाकर ले गए। सोमवार की रात 10 से 11 बजे के बीच धारदार हथियार से घायल कर नक्सलियों ने महेश गोटा को सोमनपल्ली के पास घायल अवस्था मे छोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल हुए गोटा को परिजनों ने कुटरू अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। महेश गोटा की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

मासूम की अपील से भी नहीं पिघला नक्सलियों का दिल
रविवार को फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा के साथ 50 ग्रामीणों का अपहरण करने वाले नक्सलियों ने सभी ग्रामीणों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। महेश गोटा को नहीं छोड़ा था। इसके बाद उनकी मासूम बेटी दिव्यानी गोटा ने वीडियो जारी कर नक्सलियों ने मार्मिक अपील की थी। दिव्यानी ने वीडियो के माध्यम से कहा कि उनके पिता को छोड़ दें। बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद भी नक्सलियों का दिल नहीं पिघला और महेश गोटा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश गोटा को इससे पहले भी एक बार नक्सली अगवा कर चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट: 24 घंटे में रिकॉर्ड 5818 संक्रमित मिले, 31 की मौत
बारिश के कारण धान नही बेच पाए किसानों को पुनः जारी होगा टोकन
विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा को मिल रहा समर्थन, हजारों की संख्या में शामिल हो रही महिलाएं
जगदलपुर में 14 साल के मासूम ने दे दी जान, पबजी खेलने से मां ने किया था मना… सुसाइड नोट भी बरामद
Big Breaking: दुर्ग कलेक्टर ने पंचायत सचिव को किया निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर रोजगार सचिव को भी हटाने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : घर में घुसकर सा रही महिला को हाथी ने उठाकर पटका, मौके पर मौत… दहशत में ग्रामीण
Next Article नागपंचमी पर सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा : राजधानी में खुलेगी राज्य स्तरीय कुश्ती अकादमी… निखरेगी पहलवानों की प्रतिभा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?