ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड करेगी सेब की खरीदी, 25000 मीट्रिक टन सेब खरीदने का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessNational

अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड करेगी सेब की खरीदी, 25000 मीट्रिक टन सेब खरीदने का लक्ष्य

By Om Prakash Verma
Published: August 21, 2023
Share
अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड करेगी सेब की खरीदी, 25000 मीट्रिक टन सेब खरीदने का लक्ष्य
अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड करेगी सेब की खरीदी, 25000 मीट्रिक टन सेब खरीदने का लक्ष्य
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड अगले हफ्ते से हिमाचल में सेब खरीद शुरू करेगी। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते इस साल कंपनी ने कलेक्शन सेंटरों (संग्रह केंद्र) पर रिजेक्शन (मानकों पर खरा न उतने पर अस्वीकार) न करने का फैसला लिया है। कंपनी के सीईओ की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्लांट प्रबंधकों को यह निर्देश दिए गए हैं। कंपनी ने इस साल 25,000 मीट्रिक टन सेब खरीद का लक्ष्य रखा है।

अदाणी ने बीते साल 15 अगस्त से सेब खरीद शुरू की थी। अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड रंग, आकार और वजन के आधार पर सेब की खरीद करती है। मानकों पर खरा न उतरने वाले सेब की खरीद नहीं की जाती। इस साल प्रदेश सेब सीजन के दौरान भयंकर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है, इसलिए कंपनी ने मानक पूरे न करने वाला सेब अस्वीकार न करने का फैसला लिया है। सेब की गुणवत्ता जैसी भी होगी उसकी खरीद होगी।

अदाणी के ठियोग के सैंज, रोहड़ू के मेहंदली और रामपुर के बिथल में तीन संग्रह केंद्र हैं। बिथल स्थित प्लांट की क्षमता सबसे अधिक 10,000 मीट्रिक टन है। सैंज प्लांट 7500 और मेहंदली प्लांट भी 7500 मीट्रिक टन क्षमता का है। कंपनी बागवानों को सेब प्लांट तक लाने के लिए क्रेट उपलब्ध करवाएगी। कंपनी का दावा है कि हिमाचल के 700 गांवों के 15,000 बागवान परिवार हर साल अपनी उपज कंपनी को देते हैं।

निजी कंपनियों पर सरकार की रहेगी कड़ी नजर
सेब खरीद करने वाली निजी कंपनियों पर इस साल सरकार की कड़ी नजर रहेगी। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी दो टूक कह चुके हैं कि कंपनी प्रबंधन बागवानों का शोषण न करे इसके लिए नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाएगा। मनमाने तरीके से सेब के दाम गिराए गए तो नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।

काउंटर पर बैठकर टैक्स वसूली से नहीं चलेगा काम, आयुक्त ने कहा- घर-घर संपर्क कर करें शत प्रतिशत वसूली, शिविर भी करे आयोजित
CG Elections 2023 : दूरदर्शन और आकाशवाणी में प्रसार के लिए राजनीतिक दलों को मिला 629 मिनट का समय
भिलाई निगम में इंजीनियर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, एमआईसी की बैठक में पदोन्नती के सभी प्रस्ताव पास
रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर, सीएम साय की पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति
26 जनवरी को होने वाले किसान मार्च को लेकर सुनवाई टली, 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अक्षय ऊर्जा दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम ने ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोतों के उपयोग में उद्योग जगत को आगे बढ़ाया अक्षय ऊर्जा दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम ने ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोतों के उपयोग में उद्योग जगत को आगे बढ़ाया
Next Article मीडिया से चर्चा कर रहे थे सीएम बघेल, तभी आ गया सांप… जानिए फिर क्या हुआ… देखें Video

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?