बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में मीडिया से बात कर रहे थे तभी वहां एक सांप आ गया। सांप के आने से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पत्रकारों व अन्य लोगों ने सांप को मारने की बात कही तो सीएम बघेल ने उन्हें टोका और सांप को मारने से मना किया। सीएम सीएम बघेल ने लोगों को कहा कि सांप को मत मारो, बचपन में हम सांप को जेब में डालकर चलते थे इसे जाने दो। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे तभी उनके पैर के नीचे एक सांप आ गया। सांप के यहां आ जाने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मीडिया कर्मियों से बात करने के दौरान सांप के आने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह पिरपिटी सांप है। चिंता मत मारो, इसे कुछ मत करो, इसे चोट मत पहुंचाओ। सांप को देखते ही भूपेश बघेल पीछे पलटे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से सांप को न मारने की अपील की।




