ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वायुसेना ने हैवी ड्रॉप सिस्टम का किया सफल परीक्षण,ADRDE ने डिजाइन और विकसित किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वायुसेना ने हैवी ड्रॉप सिस्टम का किया सफल परीक्षण,ADRDE ने डिजाइन और विकसित किया

By Om Prakash Verma
Published: August 19, 2023
Share
वायुसेना ने हैवी ड्रॉप सिस्टम का किया सफल परीक्षण,ADRDE ने डिजाइन और विकसित किया
वायुसेना ने हैवी ड्रॉप सिस्टम का किया सफल परीक्षण,ADRDE ने डिजाइन और विकसित किया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा निर्माण में मेक इन इंडिया के तहत देश ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गैनाइजेशन) द्वारा विकसित पी-7 हैवी ड्रॉप सिस्टम की मदद से अब युद्ध के मैदान में सात टन तक वजनी साजो सामान को पैराशूट के जरिए आसानी से पहुंचाया जा सकता है। भारतीय वायुसेना ने हाल ही में डीआरडीओ की सहयोगी इकाई एरियल डिलिवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADRDE) द्वारा डिजाइन और विकसित हैवी ड्रॉप सिस्टम का सफल परीक्षण किया।

The Indian Air Force recently carried out successful trials of the Heavy Drop System, designed and developed by the Aerial Delivery Research & Development Establishment: IAF pic.twitter.com/AwkOuehmsp

— ANI (@ANI) August 19, 2023

क्या होता है हैवी ड्रॉप सिस्टम?
हैवी ड्रॉप सिस्टम का उपयोग सात टन वजन वर्ग के सैन्य भंडार (वाहन/गोला-बारूद/उपकरण) को पैराशूट से नीचे गिराने के लिए किया जाता है। आईएल-76 विमान के लिए हैवी ड्रॉप सिस्टम (पी-7 एचडीएस) में एक प्लेटफॉर्म और विशेष पैराशूट सिस्टम शामिल होता है। पैराशूट सिस्टम एक मल्टी-स्टेज पैराशूट सिस्टम है, जिसमें पांच मुख्य कैनोपी, पांच ब्रेक शूट, दो सहायक शूट, एक एक्सट्रैक्टर पैराशूट शामिल हैं। इसका प्लेटफॉर्म एल्यूमीनियम और स्टील के मिश्रण से बना एक धातु संरचना है। इस सिस्टम को 100 फीसदी स्वदेशी संसाधनों के साथ सफलतापूर्वक विकसित किया गया है। पी-7 एचडीएस को सेना में शामिल कर लिया गया है। पी-7 हैवी ड्रॉप सिस्टम का निर्माण एलएंडटी कंपनी कर रहा है जबकि इसके लिए पैराशूट का निर्माण ऑर्डनेंस फैक्टरी कर रही है।

पैराशूट पर तेल और पानी का असर नहीं होगा
पैराशूट पर तेल व पानी का कोई असर नहीं होता है और इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल भी किया जा सकता है। डीआरडीओ काफी लंबे समय से इस सिस्टम को बनाने की तैारी कर रहा था। पिछले करीब पांच सालों से हैवी ड्रॉप सिस्टम का परीक्षण जारी है।

IED Blast-Update_ दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट, 10 जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत, योजनाबद्ध तरीके होगा नक्सलवाद का खात्मा-सीएम बघेल
सेंट्रल बैंक आरसेटी सूरजपुर – एक साथ तीन ब्लॉकों में राजमिस्त्री प्रशिक्षण संपन्न
NRC से किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को डरने की जरूरत नहीं: अमित शाह
ऑयल पुलिंग का तरीका फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण…
चुनाव के बीच कोविड पॉजिटिव हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, कई अन्य अधिकारी भी संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सूने मकान से लाखों की चोरी, सोना व चांदी के जेवर ले भागे चोर… जांच में जुटी पुलिस
Next Article जनता को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार, सीधे खाते में जाएंगे 914 रुपये जनता को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार, सीधे खाते में जाएंगे 914 रुपये

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?