रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर डेढ़ बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन भाग लेने के साथ ही वे कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए चुनावी मंत्र देंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी गारंटी कार्ड भी जारी करेगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता लेकर यह जानकारी दी है। 19 अगस्त को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर आएंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे।




