ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक हफ्ते में बढ़ जाए इतना वजन तो हो जाइए सावधान, फेल हो सकता है हार्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

एक हफ्ते में बढ़ जाए इतना वजन तो हो जाइए सावधान, फेल हो सकता है हार्ट

By Sonu Sahu
Published: August 11, 2023
Share
SHARE

शरीर का वजन ज्यादा कम या ज्यादा बढऩा दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं है। अंडरवेट होने से कमजोरी आती है और ओवरवेट होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। वजन बढ़ना हार्ट फेल होने का संकेत भी हो सकता है। इससे कई और गंभीर बीमारी हो सकती है। वजन बढ़ना तब और खतरनाक हो सकता है, जब हफ्तेभर में ही काफी तेजी से बढ़ जाए। आइए जानते हैं एक हफ्ते में कितना वजन बढ़ जाना ज्यादा माना जाता है।

Contents
  • इतना वजन बढ़ना दिल के लिए खतरनाक
  • किडनी खराब हो सकता है
  • लिवर सिरोसिस का खतरा
  • ओवेरियन कैंसर
  • थायराइड की प्रॉब्लम

इतना वजन बढ़ना दिल के लिए खतरनाक

रिपोर्ट के अनुसार, अगर एक हफ्ते में 2.2 किलोग्राम से ज्यादा वजन बढ़ जाए या एक दिन में 1 से 1.5 किलो वजन बढ़ जाए तो हार्ट फेल भी हो सकता है। इससे दिल का कामकाज प्रभावित होता है और शरीर में पानी भरने लगता है।

किडनी खराब हो सकता है

अचानक से वजन का बढ़ना किडनी की सेहत के लिए भी खतरनाक है। इससे किडनी सही तरह से काम नहीं कर पाता है और शरीर में पानी भरने लगता है। इसके चलते शरीर में सूजन और तेजी से वजन बढऩे जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लिवर सिरोसिस का खतरा

बहुत तेजी से पेट निकलना लिवर सिरोसिस से हुई सूजन भी हो सकती है। इसमें लिवर तेजी से खराब हो सकता है। शराब का ज्यादा सेवन, हेपेटाइटिस या कोई दूसरी बीमारी भी लिवर सिरोसिस का कारण बन सकती है।

ओवेरियन कैंसर

अगर महिलाओं में तेजी से वजन बढ़ रहा है तो ये कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इससे ओवेरियन कैंसर में वेट गेन या ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। इसके साथ पेट में दर्द, नींद न आना, बार-बार पेशाब लगना,, भूख न लगना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

थायराइड की प्रॉब्लम

जब शरीर में थायराइड हॉर्मोन कम बनने लगता है तो वजन तेजी से बढ़ता है। ये बीमारी मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देती है, जिससे बॉडी का फैट बढ़ जाता है और उसमें पानी भरने लगता है।

Gustakhi Maaf: आत्मानंद की भाषा और भाषा की आत्मा
वन होम, वन ट्री अभियान अभूतपूर्व उत्साह, हर घर में रोपे गए पौधे: दुर्ग भिलाई के लोगों ने की भागीदारी
ऑनलाइन सट्टा व जुआ पर सीएम बघेल का आया बड़ा बयान, एसपी-कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया से चर्चा में कही यह बड़ी बात
कोरोना की दहशत: 24 घंटे में कोरोना के करीब डेढ़ लाख नए मामले, 794 मौतें, महज 7 दिन में मिले 5 लाख मरीज
कांग्रेस ने पायलट को अयोग्य घोषित करने की शुरू की प्रक्रिया, स्पीकर पायलट सहित 19 विधायकों को भेजा नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : कैशबेक के लालच में ठगी का शिकार हुई नर्स, शातिर ने खाते से पार कर दिए इतने रुपए
Next Article Bhilai Breaking : पैदा होते ही बेटी के सिर से उठा पिता का साया, खूनी संघर्ष में युवक की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?