ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है ध्यान योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है ध्यान योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

By Sonu Sahu
Published: August 10, 2023
Share
SHARE

योग में मस्तिष्क की सुरक्षा करने और उसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कई तकनीकें हैं। इनमें ध्यान योग सबसे प्रभावी है, जो अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। ध्यान योग के तरीकों को समझना कठिन है। आज हम आपको इस योग तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण बाते बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आपके लिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना आसान हो सकता है।

Contents
  • ध्यान योग क्या है?
  • ध्यान योग से मिलने वाले फायदे
  • ध्यान योग के लिए चुनें शांत जगह
  • मन को दबाव से न करें शांत

ध्यान योग क्या है?

ध्यान संस्कृत शब्द ध्याई से लिया गया है जिसका अर्थ सोचना है। ध्यान योग एक तरह की ध्यान प्रक्रिया है, जिसमें आप आनंद और शांति का अनुभव करते हैं। यह आपके ध्यान को जरूरी चीजों पर केंद्रित करने और विचारों को स्पष्ट रखने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह शरीर में आंतरिक शांति की भावना उत्पन्न करता है और मानसिक स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखने में सहायक है।

ध्यान योग से मिलने वाले फायदे

अगर नियमित रूप से ध्यान योग का अभ्यास किया जाए तो इससे ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे अकेलेपन की भावना से भी छुटकारा मिलता है क्योंकि आप अंदर से खुद को पूर्ण महसूस करने लगते हैं। इसके अतिरिक्त यह अवसाद, तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार, ध्यान योग का अभ्यास करने वाले व्यक्तियों ने उच्च स्तर के विकास, आत्म-स्वीकृति और सकारात्मक संबंधों का अनुभव किया।

ध्यान योग के लिए चुनें शांत जगह

ध्यान योग करने के लिए एक ऐसी जगह चुनें, जो शोर-शराबे से मुक्त हो। अगर आप घर के किसी कमरे में इसका अभ्यास करने वाले हैं तो ध्यान रखें कि वह कमरा हवादार और कम से कम लाइट वाला होना चाहिए। साथ ही कमरे में किसी तरह की बदबू नही होनी चाहिए क्योंकि इससे योग के दौरान आपका ध्यान भटक सकता है। इसके अलावा ध्यान योग के लिए हमेशा आरामदायक योगा मैट चुनें।

मन को दबाव से न करें शांत

कई लोग ध्यान योग का अभ्यास करते समय जबरदस्ती अपने मन को शांत करने की कोशिश करते हैं और सोचते रहते हैं कि दिमाग में कोई भी विचार न आएं। हालांकि, इस तरह से और ज्यादा विचार मन में घर करने लगते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने मन और दिमाग को स्वतंत्र छोड़कर सिर्फ अपनी सांस लेने और छोडऩे की प्रक्रिया पर ध्यान दें।

अमेरिका को साधने के बाद चर्चा में डोभाल, 24 घंटे में कैसे भारतीय विदेश नीति ने दिखाया कमाल
छत्तीसगढ़ बनेगा जैविक राज्य, हरित राज्य के रूप में होगी ब्रांडिंग-भूपेश बघेल
CG News : सारंगढ़ में व्यापारी के घर पर मिले करोड़ों रुपए, चोरी की जांच करने पहुंची थी पुलिस… पढ़ें पूरी खबर
सीएम पर सस्पेंस बरकरार, कल होगी विधायक दल की बैठक… कई नामों की चर्चाओं के बीच आ गई फैसले की घड़ी
राज्य में 4 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण, अन्य राज्यों से बेहतर रहा छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, जानें इसे लेकर क्या कहती है स्टडी
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 298 # 10 August 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?