ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: रविवि के 1700 विद्यार्थियों को मिला शून्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: रविवि के 1700 विद्यार्थियों को मिला शून्य

By Om Prakash Verma
Published: August 9, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में 1700 विद्यार्थियों को किसी न किसी विषय में शून्य मिला है. शून्य प्राप्त करने वालों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, एमए – इंग्लिश, हिन्दी, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, समाज शास्त्र, इतिहास, एमकॉम, आदि सभी विषयों के विषयों के विद्यार्थी शामिल हैं। ऑडिट के पर्चे में विद्यार्थी ने लिखा – लिखने की इच्छा नहीं है, ब्रेकअप हो गया है, और फिर ब्रेकअप की पूरी कहानी लिख दी। बीकॉम के एक छात्र ने स्थानीय राजनीति पर लिखा कि उसका पार्षद के घर आना जाना है। बीकाम के ही एक अन्य छात्र ने लिखा कि अगर पास कर दिया गया तो मूल्यांकनकर्ता का कल्याण होगा, नहीं किया तो परिणाम भुगतने होंगे। राजनीति शास्त्र के एक विद्यार्थी ने एक गीत लिखा – वो खिड़की जो बंद रहती है।।। स्नातक के एक अन्य परीक्षार्थी ने लिखा – महात्मा गांधी का जन्म 1857 में हुआ था। बॉटनी के पेपर में चाय पर एक सवाल का जवाब आया – चाय तीन तरह की होती है- ग्रीन टी, ब्लैक टी और दूध वाली चाय। इन्हीं विद्यार्थियों ने कोरोना काल में हुई ऑनलाइन परीक्षाओं में 90-95 प्रतिशत तक अंक हासिल किये थे। अब उनकी हालत देखकर सबने सिर पकड़ लिया है। बार-बार यह कहा जा रहा है कि ऑनलाइन परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने पुस्तक खोलकर परीक्षा दी जिसके कारण उनके अच्छे नंबर आए। उनकी पढऩे और याद करने की आदत चली गई। पर यह केवल आधा सच है। यदि ऑनलाइन परीक्षा घटिया ढंग से ली गई है तो इसकी जिम्मेदारी परीक्षार्थियों पर नहीं थोपी जा सकती। दुनिया भर में ऑनलाइन डिग्रियों का चलन बढ़ रहा है। बड़े बड़े नामचीन विश्वविद्यालय ऑनलाइन कोर्स डिजाइन कर रहे हैं। बाकायदा पढ़ाई हो रही है। प्रोजेक्ट वर्क हो रहा है। डिग्री भी मिल रही है और नौकरी भी। छत्तीसगढ़ के तमाम कालेजों को कोरोना काल के बाद एक नया टारगेट दे दिया गया – किसी भी कीमत पर नैक मूल्यांकन कराने का। अध्यापकों-प्राध्यापकों का पूरा अमला दिन रात इसी में व्यस्त रहा। जिन कालेजों के बच्चों को शून्य मिले हैं, उनके पास भी नैक के अच्छे ग्रेड हैं। कोरोना काल को सभी ने झेला था – पर सबसे ज्यादा मार उनपर पड़ी तो कोरोना काल में डिग्री लेकर निकले। तब नौकरी मिली नहीं और अब उनकी डिग्रियां बासी हो गई हैं। ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन मजबूरी के तहत किया गया था और इसका तरीका भी मजबूरी वाला ही था। प्रश्न पत्र मिलेगा। घर से उत्तर लिखकर लाओ। चाहो तो चार पांच विद्यार्थी साथ बैठकर इन्हें हल करो। इसके बाद उसे कालेज पहुंचाओ जहां से इसे अच्छी तरह सील कर विश्वविद्यालय को पहुंचाया जाएगा। मजे की बात यह कि प्रश्न पत्रों का पैटर्न तक नहीं बदला गया। इसके बाद ‘अछूतÓ उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने की बारी आई। कितनों ने बंडल खोले, इसका भी कोई हिसाब किताब नहीं है। कॉलेज खुलने के बाद भी पढ़ाई हाशिए पर रही। फिर दोष सिर्फ छात्रों का कैसे?

सुशासन तिहार: समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू… सुबह से ही लोग आवेदन देने पहुंचे
Big News : भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस व हाईवा की टक्कर, तीन की मौत और 5 घायल… पीएम मोदी की सभा के लिए निकले थे सभी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का धुंआधार दौरा
अरपा महोत्सव में शामिल हुए मख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- इस महोत्सव से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को मिलेगी नई पहचान
उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी : जयसिंह अग्रवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए दौर के साथ किताबों का सदियों पुराना दौर खत्म.. अब कहाँ कोई पढ़ना चाहता है-अतुल मलिकराम नए दौर के साथ किताबों का सदियों पुराना दौर खत्म.. अब कहाँ कोई पढ़ना चाहता है-अतुल मलिकराम
Next Article यात्रीगण ध्यान दें: 10 से 22 अगस्त तक रद्द रहेंगी कई गाडिय़ां, कई ट्रेनों का बदला समय, यहां देखें विवरण यात्रीगण ध्यान दें: 10 से 22 अगस्त तक रद्द रहेंगी कई गाडिय़ां, कई ट्रेनों का बदला समय, यहां देखें विवरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?