ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, सरगुजा और बस्तर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, सरगुजा और बस्तर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम बघेल

By Mohan Rao
Published: August 7, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। राज्य सरकार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि नामांकित किए गए हैं। मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रीगण, संसदीय सचिवों, विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। नामांकित नामों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर जिले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास रविन्द्र चौबे, कबीरधाम (कवर्धा) में वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायपुर में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सुकमा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कोरबा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, कोण्डागांव में आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, रायगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुंगेली जिले में ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, बलरामपुर-रामानुजगंज में संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज, महासमुन्द में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, बेमेतरा जिले में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, कांकेर जिले में संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी,  कोरिया जिले में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय, राजनांदगांव जिले में विधायक दलेश्वर साहू विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी प्रकार गरियाबंद जिले में विधायक अमितेष शुक्ल, सक्ती जिले में विधायक रामकुमार यादव, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विधायक केके धु्रव, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले में विधायक गुलाब कमरो विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जशपुर जिले में विधायक विनय कुमार भगत, धमतरी जिले में विधायक डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव, दंतेवाड़ा जिले में विधायक देवती कर्मा, नारायणपुर जिले में विधायक चंदन कश्यप, सूरजपुर जिले में विधायक प्रेमसाय सिंह टेकाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विधायक यशोदा वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और बीजापुर जिले में विधायक विक्रम मण्डावी विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रिसाली क्षेत्र के उद्यानों को संवारने बढ़े हाथ, आयुक्त ने कहा गंदगी फैलाने वालों से वसूले जुर्माना
गुस्ताखी माफ: ज्यादा फर्क नहीं इंसान और कीट पतंगों में
CG Breaking : सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे ASI पर हमला, इलाज के दौरान मौत… आरोपी गिरफ्तार
पेगासस मामला: कमेटी बनाने पर बंगाल को नोटिस, ममता सरकार बोली- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने तक नहीं बढ़ेगी जांच
Big news : ट्रेनों की लेटलतीफी व रद्द होने पर सीएम बघेल नाराज, पीएम मोदी को पत्र लिख कह दी यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर झोलाछाप डॉक्टर से कराया गर्भपात.. दोनों गिरफ्तार
Next Article CG Crime : सूने मकान से लाखों की चोरी, घर का ताला तोड़कर नगदी व सोना-चांदी ले भागे चोर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?