ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : ट्रेनों की लेटलतीफी व रद्द होने पर सीएम बघेल नाराज, पीएम मोदी को पत्र लिख कह दी यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big news : ट्रेनों की लेटलतीफी व रद्द होने पर सीएम बघेल नाराज, पीएम मोदी को पत्र लिख कह दी यह बात

By Mohan Rao
Published: August 7, 2023
Share
सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रेनों की लेटलतीफी व लगातार रद्द हो रहे ट्रेनों को लेकर नाराजगी जताई है। इसे लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इसके कारण छत्तीसगढ़ के लोगों को होने वाली परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को देखते हुए ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्देश देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया कि अनियमित परिचालन से राज्य के लाखों नागरिकों को हो रही अनेक प्रकार की समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी कर दी जाती है । निरस्त ट्रेनें कब तक निरस्त रहेगी, इसकी भी जानकारी यात्रियों को नहीं दी जाती । यात्री ट्रेनों की निरस्ती के अलावा ट्रेनों के अत्यधिक विलम्ब से चलने से भी रेल यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेरे द्वारा पूर्व में रेल मंत्री जी का भी अनेक अवसरों पर यात्री ट्रेनों के सुचारू परिचालन हेतु ध्यान आकर्षित कराया गया, किन्तु उससे स्थिति में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हो रहा है।

ट्रेनों के इस तरह असामान्य संचालन से छात्रों, तीर्थयात्रियों, मरीजों, रोजगार के लिये राज्य में आने वाले व्यक्तियों, व्यवसायियों, श्रमिकों तथा परीक्षार्थियों के अनेक पूर्व निर्धारित कार्यों का सम्पादन संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी धीरे-धीरे इसका प्रभाव दिखने लगा है। लम्बी अवधि से ट्रेनों के निरस्त होने तथा विलम्ब से चलने के कारण राज्यवासियों में आक्रोश व्याप्त है तथा जिससे सरकार और रेल्वे की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे हैं।

राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण छत्तीसगढ़ में ट्रेनों का घनत्व राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है तथा दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों के लिये यात्री ट्रेनें ही आवागमन का एकमात्र सुलभ साधन है। देश के अन्य किसी भी राज्य में यात्री ट्रेनों के संचालन संबंधी इतनी अव्यवस्थायें संभवतः नहीं होगी। स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये आपसे अनुरोध है कि आपके स्तर से रेलवे मंत्रालय को राज्य की यात्री ट्रेनों के पूर्ववत सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देने का कष्ट करें ताकि राज्य वासियों को हो रही समस्याओं का अंत हो तथा उनके आक्रोश को शांत किया जा सके ।

पंजाब के नए ‘सरदार’ बने भगवंत मान, खटकड़कलां में ली पद और गोपनीयता की शपथ
लुटेरों का शातिर गिरोह: हाईवे पर रात के अंधेरे में करते थे लूट…. 17 वारदातों को अंजाम देने के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह
दो माह की बच्ची के मौत मामले में आगे आए-दुर्ग एनएसयूआई
बैडमिंटन खेलकर आराम करने बैठा भिलाई का युवक, बैठे-बैठे जमीन पर गिरा और चली गई जान
छत्तीसगढ़ की जूही के माथे मिसेज इंडिया आईएनसी फर्स्ट रनर अप का खिताब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : पुराने आरक्षण नियमों के अनुसार शैक्षणिक संस्थाओं में मिलेगा प्रवेश, कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय
Next Article एम्स में लगी भीषण आग, दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची, मर्जेंसी से निकाले गए मरीज एम्स में लगी भीषण आग, दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची, इमर्जेंसी से निकाले गए मरीज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?