कांग्रेस पार्टी के प्रति जताया विश्वास
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से भाजपा ,छ ग जनता जोगी कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न दलों से जुड़े करीब तीन सौ कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रवेश कर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर उन्हें एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। ग्राम खम्हरिया के वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल चतुर्वेदी, ग्राम उमरपोटी कमल सिंह गायकवाड़ के मार्गदर्शन एवम् युवाओ के प्रेरणा तारण टंडन,उबारन टंडन के नेतृव में भाजपा, छग जनता जोगी कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न दलों से जुड़े करीब तीन सौ कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रवेश किया।

कांग्रेस पार्टी के प्रति जताया विश्वास कांग्रेस सरकार की रीति-नीति से प्रभावित होकर कई लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के 75वें जन्मदिन पर उनके दुर्ग स्थित मीनाक्षी नगर निवास में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस बीच भाजपा के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्राम के करीब तीन सौ लोगो ने कांग्रेस प्रवेश कर गृहमंत्री को बड़ी सौगात दी। गृहमंत्री ने भी सभी नव प्रवेशियों को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया और जन्मदिन का केक काटकर मुँह मीठा कराया। प्रदेश के गृहमंत्री एवं क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में करोड़ों की विकास कार्य कराया है साथ ही सीधे जानता के बीच रहकर उनके समस्याओं का निराकरण करते है जिसके कारण भाजपा से जुड़े वहाँ के लोगों ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास किया है।
इन लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
लाभेश कुमार बघेल, कामेश्वर करण बघेल, चंदन महिपाल, अस्मित शिंदे, प्रकाश गायकवाड रोहित सागरिया, राजेश कुमार, निखिल शर्मा, नैतिक सिंह, कृष्णा पांडे रोशन टंडन, चित्रांश, ऋषभ तिवारी, राहुल य़ादव, गीतेश साहू, दिनेश कोठारी, दिलेश साहू, ललित रामटेके, समीर मूर्ति-सौरभ बंजारे रितिक यादव, ओमप्रकाश, अभय देशलहरे, धर्मांशु देशलहरे हर्ष साहू, रोहित मिश्रा, निखिल गुप्ता, मोइन्द बंजारे, परिमल सिंह, हनी साहू, राहुल सिंह, कुणाल ठाकुर, विवेक बंजारे, शशांक साहू, निखिल साहू, फरदीन रजा, दीपक बंजारे, पीयूष बघेल, राहुल कुमार सिंह, अंकित बांचूर, आधार्ष सिंह राजपूत, पीयूष साहू, राहुल कुमार साहू, टी चैतन्य, रोहन कुर्व, सुनील सिंह, राहुल महिपाल नीतीश बर्ले, योगेश्वर सिंह, पीयूष चंद्राकर, हर्ष चंदेल, सुमेश नायक, तरुष बघेल, हेमंत महिलांगे, देवेंद्र, आर्यन छंदें, आर्यन देवांगन, सुमित महिलांगे, देवेंद्र बंजारे,द ेवेंद्र कुट्टेल, हर्ष खड़का, रजत चंद्राकर, राहुल कांबले, संदीप भर्ती, वीरेंद्र कुर्री सहित इत्यादि ने कांग्रेस प्रवेश किया।




