ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महादेव यादव के जहर सेवन का पीएम आवास की किश्त से को संबंध नहीं, सरकार ने जारी किया बयान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

महादेव यादव के जहर सेवन का पीएम आवास की किश्त से को संबंध नहीं, सरकार ने जारी किया बयान

By Mohan Rao
Published: August 6, 2023
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

रायपुर। राजनांदगांव के राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 44 कौरिनभाठा के निवासी महादेव यादव द्वारा पीएम आवास की किश्त नहीं मिलने से जहर खाने का मामला सामने आया था। लगभग 17 दिन पुरानी इस घटना में महादेव यादव का इलाज एम्स में किया जा रहा था। इलाज के दौरान महादेव यादव की मृत्यू के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कटघरे में है। वहीं अब सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि महादेव यादव के जहर सेवन का प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त से कोई लेना देना नहीं है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कहा गया है कि राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 44 कौरिनभाठा के निवासी महादेव यादव द्वारा जहर सेवन के कारण इलाज के दौरान एम्स में हुई मृत्यु को लेकर कतिपय लोगों द्वारा यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही है कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त न मिलने के कारण जहर का सेवन किया है। यह तथ्य पूर्णतः निराधार है। महादेव यादव के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत न तो आवास स्वीकृत किया गया था, न ही उसे किसी तरह की किश्त मिलनी थी।

विभाग की ओर से बताया गया कि महादेव यादव सिविल कांट्रेक्टर था। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास निर्माण का काम ठेकेदारी में किया करता था। उसके द्वारा जहर का सेवन करने के अन्य व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। इसका प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त से कोई संबंध नहीं है। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण की राशि  कार्य पूर्णता के आधार पर लगातार जारी की जा रही है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उसकी धर्मपत्नी ललिता बाई यादव और उसकी सास श्रीमती जंत्री बाई यादव के नाम पर आवास स्वीकृत एवं निर्माणाधीन है। महादेव यादव की पत्नी ललिता यादव के नाम स्वीकृत आवास नींव स्तर तक पूर्ण हो चुका है। ललिता यादव को कार्य के आधार पर 56 हजार 531 रूपए की राशि का भुगतान पिछले माह 21 जुलाई को उसके बैंक खाते में किया जा चुका है।

महादेव यादव की सास जंत्री बाई यादव के नाम स्वीकृत आवास का काम लिंटल स्तर तक हो चुका है। इसके लिए जंत्री यादव को 9 फरवरी 2023 को 53 हजार 593 रूपए की प्रथम किश्त तथा 27 जून 2023 को 75 हजार 31 रूपए की द्वितीय किश्त इस प्रकार कुल 01 लाख 28 हजार 624 रूपए का भुगतान किया जा चुका है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महादेव यादव कौरिनभाठा राजनांदगांव में अपनी सास के साथ रहता था और वह सिविल ठेकेदारी का काम करता था। महोदव यादव की जहर सेवन से मृत्यु की घटना का प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त भुगतान से कोई संबंध नहीं है। उसकी मृत्यु को किश्त भुगतान के मामले से जोड़ना पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है।

विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जब पांच घंटे तक समुद्र में धधकती रही आग, लपटें देख सभी हैरान, देखें वीडियो
सड़क निर्माण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं- ताम्रध्वज साहू
राममंदिर भूमिपूजन का विहीप-बजरंग दल ने पूरे प्रदेश में किया भव्य स्वागत: 500 वर्षों का सपना हुआ पूरा
Big news : रायपुर में पकड़ाए लारेंस विश्नोई के शूटर, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Birthday Gift: जन्मदिन पर मिला ताम्रध्वज साहू को बड़ा तोहफा, विभिन्न दलों के 300 लोगों ने कांग्रेस में किया प्रवेश Birthday Gift: जन्मदिन पर मिला ताम्रध्वज साहू को बड़ा तोहफा, विभिन्न दलों के 300 लोगों ने कांग्रेस में किया प्रवेश
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: राहुल को राहत के बाद राजनीति

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?