जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में मालगाड़ी डिरेल हो गई। इस दौरान कई बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे के बाद रुट पर कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे के आला अफसर मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौके रूट को सामान्य करने का प्रयास किया जार है।
बता हें मुंबई-हावड़ा का बेहद व्यस्ततम रूट पर मालगाड़ी डिरेल हो गई है। ट्रेन की करीब दर्जन भर बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद कई यात्री ट्रेनों को आउटर में रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर से मालगाड़ी रायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशनों के बीच अकलतरा ईस्ट केबिन के पास मालगाड़ी की कई बोगियां डिरेल हो गईं। इसके बाद ट्रैक पर पड़े वैगनों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
हादसे की सूचना के बाद कोरबा और बिलासपुर से राहत दल भी भेजा गया है। हादसा कैसे हुआ इसका स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आया लेकिन बताया जा रहा है कि जब मालगाड़ी मुंबई-हावड़ा मुख्य मार्ग के मिडिल लाइन पर आई तब ईस्ट केबिन के पास ट्रैक बदलने के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम द्वारा मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर रूट को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं रेलवे के अफसरों की ओर से कहा गया है कि मालगाड़ी के डिरेज होने से रुट को फिर से पूरी तरह बहाल होने के समय लग सकता है।




