ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेदांता और जीई हेल्थकेयर ने भारत में टेली-आईसीयू सेवाओं की शुरुआत की, मरीजों की विषम परिस्थितियों में अहम कड़ी साबित होगी
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNational

मेदांता और जीई हेल्थकेयर ने भारत में टेली-आईसीयू सेवाओं की शुरुआत की, मरीजों की विषम परिस्थितियों में अहम कड़ी साबित होगी

By Om Prakash Verma Published July 27, 2023
Share
मेदांता और जीई हेल्थकेयर ने भारत में टेली-आईसीयू सेवाओं की शुरुआत की, मरीजों की विषम परिस्थितियों में अहम कड़ी साबित होगी
मेदांता और जीई हेल्थकेयर ने भारत में टेली-आईसीयू सेवाओं की शुरुआत की, मरीजों की विषम परिस्थितियों में अहम कड़ी साबित होगी
SHARE

मेदांता भारत और दुनिया में 24&7 क्रिटिकल केयर सपोर्ट और इस पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा
मेदांता ई-आईसीयू कमांड सेंटर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया

प्रमुख हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर, मेदांता ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने जीई हेल्थकेयर के सहयोग से मेदांता ई-आईसीयू प्रोजेक्ट के रूप में भारत में टेली-आईसीयू सेवाएँ शुरू करने की घोषणा की है। जीई हेल्थकेयर (GE HealthCare) एक प्रमुख वैश्विक मेडिकल टेक्नोलॉजी और डिजिटल सॉल्यूशन इनोवेटर है। यह साझेदारी ‘सुपरस्पेशलिटी आधारित क्रिटिकल केयर सपोर्ट’ को नए आयाम प्रदान करने पर आधारित है। इस साझेदारी का उद्देश्य हेल्थकेयर डिलीवरी में बदलाव लाना और जीई हेल्थकेयर की अत्याधुनिक तकनीक द्वारा संचालित 24&7 मेदांता ई-आईसीयू कमांड सेंटर के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ ही क्रिटिकल केयर में मौजूदा कमियों को बेहतर बनाया जा सकता है, जो न सिर्फ केंद्रीय, बल्कि बेडसाइड मेडिकल टीम्स को भी सुसज्जित करता है।

इस कमांड सेंटर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। यह मेडिकल-टेक्निकल प्लेटफॉर्म लगभग हर समय मरीज की निगरानी करेगा, यहाँ तक कि आधी रात जैसे विषम घंटों के दौरान भी मरीज पर ध्यान देने में सक्षम होगा। मेदांता और जीई हेल्थकेयर के इस विलय की सहायता से, उपचार के दौरान आईसीयू की निर्णय लेने की क्षमता में अविश्वसनीय परिणाम देखने को मिलेंगे।

भारत में, चौबीसों घंटे योग्य ऑन-साइट डॉक्टर स्टाफ की उपलब्धता न सिर्फ सीमित या पैरामेडिकल है, बल्कि महँगी भी है, जिसके कारण निदान संबंधी उचित निर्णय में देरी हो सकती है और बीमारियों की संख्या, मृत्यु दर और वित्तीय भार में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था की लम्बे समय से जरुरत थी, जो गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए लगातार, सही देखभाल कर सके। यह कमांड सेंटर न सिर्फ मरीज की बेहतर देखभाल करेगा, बल्कि कम खर्च में कुशल सेवाएँ भी प्रदान करेगा, और साथ ही उनके अनुभव को बेहतर बनाएगा।

डॉ. नरेश त्रेहन, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मेदांता, ने कहा, यह स्पष्ट है कि जिलों और छोटे शहरों में सीमित संसाधनों के साथ क्रिटिकल केयर में इंफ्रास्ट्रक्टर की कमी है। जीई हेल्थकेयर के साथ इस साझेदारी के माध्यम से, हमारा लक्ष्य जीवन को बचाने वाली मूल्यवान डिजिटल / टेली-आईसीयू सेवाएँ प्रदान करना है। यह प्लेटफॉर्म गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भेजे बिना निरंतर 24&7 उन्नत परामर्श, देखभाल और निगरानी प्रदान करेगा, जिससे एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल की अधिक मरीजों के इलाज और परामर्श की क्षमता में वृद्धि होगी।

चैतन्य सारावटे, प्रेसिडेंट और सीईओ- जीई हेल्थकेयर साउथ एशिया और मैनेजिंग डायरेक्टर, विप्रो जीई हेल्थकेयर, ने कहा, हमारा उद्देश्य भारत में प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करना है। इस साझेदारी के माध्यम से, हम अपनी सार्थक टेक्नोलॉजी को मेदांता के विशेषज्ञ क्लीनिकल नॉलेज के साथ जोड़ रहे हैं, ताकि पहुँच व लागत की समस्या से निजात पाया जा सके और पूरे भारत में मरीजों की बेहतर देखभाल और बेहतर परिणामों में योगदान मिल सके।

उन्होंने आगे कहा, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सटीक निदान सबसे महत्वपूर्ण है और इस दौरान एक-एक सेकंड बहुत मायने रखता है। सुपर स्पेशलिटी क्रिटिकल केयर टीम के मार्गदर्शन से संचालित कमांड सेंटर इसे संभव बनाने में मदद करेगा। मेदांता देश के बेहतरीन हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट्स में से एक है, जिसे गहन क्लिनिकल नॉलेज में महारत हासिल है, और हमें विश्वास है कि यह साझेदारी भारत में क्रिटिकल केयर डिलीवरी में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में एक बड़ा कदम साबित होगी।

डॉ. दिलीप दुबे, डायरेक्टर, मेदांता डिजिटल क्रिटिकल केयर सर्विसेस, ने कहा, एक सुपर स्पेशलिटी के रूप में क्रिटिकल केयर मेडिसिन का विकास काफी लम्बे समय में हुआ है। समय के साथ, चिकित्सा जगत में विविध दृष्टिकोण के महत्व को प्रखरता से स्वीकार किया गया, जिसमें बेहतर निदान, गहन निगरानी और समय पर चिकित्सीय निर्णय लेने की क्षमता शामिल है। उपरोक्त सभी मानकों के लिए, मेदांता ने इन डिजिटल क्रिटिकल केयर सेवाओं को पूरा करने के लिए एक समर्पित टेली-आईसीयू टीम का गठन किया। डायग्नोस्टिक क्रिटिकल केयर मेडिसिन और आईसीयू इन्फेक्शन्स में विशेषज्ञता के साथ टीम कमांड सेंटर में चौबीसों घंटे काम करेगी।

जनवरी 2023 में, जीई हेल्थकेयर ने अपना स्पिन-ऑफ पूरा किया और नैस्डैक पर ट्रेडिंग शुरू की। विगत दशकों में, जीई हेल्थकेयर ने रिसर्च और डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन क्षमताओं और सप्लाई चैन में महत्वपूर्ण निवेश करके भारत में अपनी उपस्थिति सुदृढ़ की है।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Om Prakash Verma July 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : 8 जिलों में 54 करोड़ से ज्यादा की ठगी, विनायक होम्स एंड रियल स्टेट का फरार संचालक गिरफ्तार
Next Article Train Accident : अकलतरा में मालगाड़ी डिरेल, पटरी से उतरी कई बागियां…. रूट पर कई ट्रेने प्रभावित

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?