भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की है। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन इसके लिए दोनों के बीच विवाद होता था। बीती रात भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी के सिर पर लोटे से वार कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के लेबर कैंप भागवत नगर की है। यहां रहने वाले देव साहू ने अपनी पत्नी चमेली साहू की हत्या कर दी। देव साहू अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि उनकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में है। दोनों को बीच इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। बुधवार रात में दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आए देव साहू ने लोटे से अपनी पत्नी के सिर पर कई बार वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी पति ने खुद थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिस बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जामुल पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद घटना हुई है। आरोपी ने लोटे से पत्नी पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी देव साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
