रायपुर। छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया गया है। दीपक बैज पूरे चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है।
इसके अलावा मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, अनिला भेड़िया, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, रुद्र गुरु और मोहन मरकाम को शामिल किया गया है। समिति में पार्टी के तीनों राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी और पारस चोपड़ा को जगह मिली है। इसके साथ ही वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू और अमितेश शुक्ला को भी शामिल किया गया है। महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआइ और सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष को भी समिति में शामिल किया गया है।




