ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संबंध बनाने से मना किया तो पत्थर पटककर प्रेमिका की हत्या, तीन दिन बाद पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

संबंध बनाने से मना किया तो पत्थर पटककर प्रेमिका की हत्या, तीन दिन बाद पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: July 20, 2023
Share
प्रेमिका की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के सीतापुर क्षेत्र में एक खंडहर से अर्धनग्न युवती का शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस आरोपी को तीन दिन बाद गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हैरान करने वाला खुलासा किया। दरअसल आरोपी मृतका का प्रेमी है और वारदात के दिन उसने युवती को खंडहर में मिलने बुलाया। खंडहर में संबंध बनाने से मना करने पर युवती के सिर पर ईंट पटककर हत्या कर फरार हो गया। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार पेटला निवासी 35 वर्षीय मनीषा पैकरा 17 जुलाई को घर से बाजार सामान लेने जाने के नाम पर निकली थी। फिर वह नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 19 जुलाई को गांव के बाहर अस्पताल के पास पुराने खंडहर में लोगों ने मनीषा का शव अर्धनग्न अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। वहीं सिर पर भारी वस्तु के वार से हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवती के पड़ोस में रहने वाला युवक अजय यादव उर्फ़ कोंदा (28) वारदात वाले दिन से गायब है। पुलिस ने उसे संदेही मानते हुए तलाश शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने कोंदा को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बताई। उसने बताया कि मनीषा को मिलने के लिए खंडहर बुलाया था। खंडकर में उससे संबंध बनाना चाहा जिसके लिए उसने मना किया तो ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

एग्रीस्टेक योजना : किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता… होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण
राहुल गांधी से अभद्रता का विरोध: सुपेला चौक पर युवा कांग्रेस ने मोदी- योगी का जलाया पुतला….. अवंती बाई चौक पर कैंडल मार्च पीडि़ता को दी श्रद्धांजलि
माउंटेन बाइक साइक्लिंग में छत्तीसगढ़ को मिला बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड, नगद के साथ मिली चमचमाती ट्रॉफी
छत्तीसगढ़ एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य प्रदेश बना
Breaking News : ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के 4 साल, ट्रेंडिग ट्वीट में नंबर दो पर जमा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 आवासों के एक्स्ट्रा कन्सट्रक्शन को तोड़ा
Next Article छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में कारवां वाहन का पंजीयन शुरू, अब लोग चलते फिरते घर से ले सकेंगे पर्यटन का मजा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?