जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार क्षेत्र में युवती को अगुवाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। युवती घर पर खाना खाने के बाद बाहर हाथ धोने बाहर निकली इतने में बदमाश पहुंचा और युवती के जबरन अपने साथ जंगल लेकर गया। जंगल में दुष्कर्म के बाद युवती को छोड़ दिया। युवती ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को यह बात बताई। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी बस्तर जिले के अनुसार, नगरनार क्षेत्र में रहने वाली युवती रविवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर हाथ धोने निकली थी। इस दौरान जामगुड़ापारा के कुरंदी निवासी मोतीराम बघेल ने युवती को देखा और उसका हाथ पकड़कर जबरन उसे जंगल में ले गया। जंगल ले जाने के बाद बदमाश ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह से अपने घर पहुंची और सारी बात बताई। रात में ही परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी मोतीराम बघेल को गिरफ्तार कर लिया।




