ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा हादसा टला: वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, विदिशा के करीब हुई घटना, सभी यात्री सुरक्षित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

बड़ा हादसा टला: वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, विदिशा के करीब हुई घटना, सभी यात्री सुरक्षित

By Om Prakash Verma
Published: July 17, 2023
Share
बड़ा हादसा टला: वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, विदिशा के करीब हुई घटना, सभी यात्री सुरक्षित
बड़ा हादसा टला: वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, विदिशा के करीब हुई घटना, सभी यात्री सुरक्षित
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के विदिशा में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। सोमवार सुबह भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत की ट्रेन में विदिशा के पास बैटरी बॉक्स में आग लग गई, हालांकि समय रहते रेलवे ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई भी रेल यात्री हताहत नहीं हुआ है। विदिशा के कुरवाई स्टेशन से सुबह 10:30 बजे वंदे भारत ट्रेन को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीआरएम से बात कर घटना की जानकारी ली है।

जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस में कुरवाई कैथोरा के पास आगजनी की घटना हुई। आग सी-14 कोच में लगी। हादसे के बाद ट्रेन रोककर यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इस कोच में 36 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना लगते ही 7:10 पर ट्रेन को कुरवाई में रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों का कहना है कि कोच में सीट के नीचे से धधकने की आवाज आई। आवाज सुनकर यात्री घबरा गए और वहां से भागे। जब ट्रेन रुकी तो पता लगा कि बैटरी में आग लगी हुई थी। इस ट्रेन में आईएस अविनाश लवानिया, कांग्रेस नेता अजय सिंह समेत कई वीआईपी सफर कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद पूरी ट्रेन खाली करा ली गई है। बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी ट्रेन। यह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना हुई थी।

@aajtak @PMOIndia @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia … They r working .. very hard ..passengers are safe…. But stuckkk !!!!! Fire in vande Bharat #VandeBharatExpress …. Engine fire .. Bhopal to nzm#… pic.twitter.com/aUBmYoAnKL

— Arpit(dashing AT) (@Arpit25358380) July 17, 2023

बैटरी बॉक्स में लगी थी आग
भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आग वंदे भारत ट्रेन के बैटरी बॉक्स तक सीमित थी, जिसे बुझा दिया गया है। इलेक्ट्रिकली आइसोलेशन किया जा रहा है और जल्द ही ट्रेन शुरू हो जाएगी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बैटरी बॉक्स यात्री क्षेत्र से अपेक्षाकृत दूर अंडरगियर में स्थित है। जैसे ही घटना घटी, विद्युत सुरक्षा प्रणालियों ने बैटरियों को अलग कर दिया। आग बुझाई गई और खराब बैटरियां हटा दी गईं। ट्रेन चलने के लिए तैयार है।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि आज दिनांक 17.07.2023 को गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से निर्धारित समय 05:40 बजे प्रस्थान कर कल्हार स्टेशन से गुजर रही थी, इसी दौरान कल्हार के स्टेशन प्रबन्धक को गाड़ी के सी-14 कोच के बैट्री बॉक्स में धुआं निकलता दिखाई देने की सूचना मिली थी। प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को कुरवाई कैथोरा स्टेशन पर रोक कर जांच की गई।

बैटरी बॉक्स यात्री क्षेत्र से अपेक्षाकृत दूर अंडरगियर में स्थित है। जैसे ही घटना घटी, विद्युत सुरक्षा प्रणालियों ने बैटरियों को अलग कर दिया। आग बुझा दी गई और खराब बैटरियों को हटा दिया गया। ट्रेन चलने के लिए तैयार है। गाड़ी के सभी यात्री सुरक्षित हैं। गाड़ी के विलंबित होने के कारण यात्रियों के लिए अतिरिक्त खानपान की व्यवस्था की जा रही है।

एमपी की पहली वंदे भारत है भोपाल-निजामुद्दीन
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन और फिर रानी कमलापति तक चलने वाली ये ट्रेन मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। 1 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 2 अप्रैल से इसका ऑफिशियल रन शुरू हुआ है।

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री साय
एसआर हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस समारोह… सुरक्षा बल, भारतीय रेलवे, छत्तीसगढ पुलिस, डाक्टरों व समाज सेवियों का किया गया सम्मान
चीन के साथ ना ही युद्ध की स्थिति है और ना ही शांति की – वायुसेना प्रमुख
मुंबई पहुंचने से पहले कंगना के दफ्तर पर बीएमसी ने चलाई जेसीबी…. ट्विटकर बोली अभिनेत्री- याद रख बाबर, यह मंदिर फिर बनेगा
भारत में कोरोना संक्रमण के घट रहे मामले…. पिछले 24 घंटे में सामने 62212 नए मामले…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 74 लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : बेटा, बहू और दामाद ने मिलकर कर दी महिला की हत्या, टोका-टाकी से थे परेशान… दामाद को था इस बात का शक
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: पुलिस अधीक्षक ने पेश की समाज सेवा की मिसाल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?