भिलाई। इस्पात नगरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के भिलाई स्तिथ मुख्य सेवाकेंद्र राजयोग भवन द्वारा कार्यक्रम ‘गॉड्स पावर मेरे पास’ शनिवार 22 जुलाई को बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर 7 में संध्या 6:30 से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आध्यात्म जगत की अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता तथा मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का भिलाई आगमन हो रहा है।
भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने शिवानी दीदी के भिलाई आगमन की जानकारी देते हुए। बताया कि शिवानी बहन ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद भी भिलाई के लिए समय दिया तथा जो विषय है गॉड्स पावर मेरे पास अर्थात् परमात्मा शक्तियां हर एक के जीवन में धारण हो परमात्मा से हर एक मनुष्य अपने दैनिक जीवन के कर्मो में परमात्म शक्ति धारण करें यह इस कार्यक्रम का लक्ष्य रहेगा। क्योंकि सुनना तथा सुनने के बाद उसे जीवन में धारण करना आवश्यक होता है | परमात्म शक्तियों द्वारा हम जीवन में आने वाली समस्याओं, चिंता, तनाव, डिप्रेशन आदि से सहज ही निकल सकते हैं| हर एक इस लक्ष्य के साथ इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं कि परमात्मा शक्तियां “गॉड्स पावर मेरे पास है जो मेरे जीवन में कार्य कर रही है। कार्यक्रम के लिए बारिश को देखते हुए विशाल डोम का निर्माण किया जा रहा है। डोम में हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।





